{"_id":"5fa550ae8ebc3e9ba661cd5e","slug":"misbehavior-with-young-man-on-the-pretext-of-showing-a-girl-for-marriage-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में शादी के लिए लड़की दिखाने के बहाने युवक से कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में शादी के लिए लड़की दिखाने के बहाने युवक से कुकर्म
Fri, 06 Nov 2020 07:05 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 06 Nov 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
यूपी के जौनपुर जनपद के सुरेरी क्षेत्र में शादी के लिए लड़की दिखाने के बहाने युवक को घर से ले जाकर कुकर्म का मामला सामने आया है। घटना पांच दिन पुरानी है। आरोपी ने जब दोबारा हरकत करने की कोशिश की तो पीड़ित ने थाने में गुहार लगाई। मामला सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को परिजनों के साथ थाने पहुंचे युवक ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही दूसरे वर्ग के युवक पर आरोप लगाया। पीड़ित का कहना है कि पांच दिन पूर्व शादी के लिए लड़की दिखाने का हवाला देकर आरोपी उसे घर से बुलाकर ले गया।
विज्ञापन
कुछ दूर जाने के बाद सुनसान स्थान पर आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया। धमकी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो जान से मार देंगे। बृहस्पतिवार की शाम आरोपी ने दोबारा कुकर्म का प्रयास किया तो पीड़ित ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस बाबत एसओ सुरेरी मुन्ना राम ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन