फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur: fire due to gas leak, scorched three including two children

मिर्जापुर : गैस रिसाव से लगी आग, दो बच्चे सहित तीन झुलसे

Fri, 24 Apr 2020 07:08 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 24 Apr 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: fire due to gas leak, scorched three including two children
देवघटा पांडेय गांव में गैस रिसाव से लगी आग से जला कच्चा मकान। - फोटो : अमर उजाला।

मिर्जापुर जिले के हलिया थानांतर्गत देवघटा पांडेय गांव में शुक्रवार सुबह गैस रिसाव से सिलिंडर में आग लगने से दो बच्चे झुलस गए और हजारों का सामान नष्ट हो गया। उधर, लालगंज के बरकछ बाजार के पचोखर तिराहे के बगल में दुकान में सिलिंडर रिसाव से लगी आग से दुकानदार झुलस गया।

विज्ञापन


हलिया के देवघटा पांडेय गांव निवासी प्रधान राजेंद्र पांडेय शुक्रवार सुबह कच्चे मकान में गैस चूल्हे पर चाय बना रहे थे। तभी रेगुलेटर फट गया तथा आग कमरे में फैल गई। इससे घर में सो रही नव्या (4) का बिस्तर जलने लगा और वह झुलस गई। उसे बचाने में बड़ी बहन परी (7) भी झुलस गई। इसके बाद पिता राजेंद्र पांडेय कंबल ओढ़ कर कमरे के अंदर घुसे और दोनों को बाहर ले आए। वह भी मामूली रूप से झुलस गए। झुलसी बहनों को पीएचसी हलिया से मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
लालगंज क्षेत्र के बरकछ पचोखर तिराहे के बगल स्थित फल सब्जी के विक्रेता बसंत लाल केशरवानी की दुकान में गैस रिसाव से आग लग गई और हजारों का सामान जल गया। बगल में विनोद शर्मा की गुमटी भी झुलस गई। आग बुझाने में झुलसे बसंत लाल को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। राजगढ़ बैकटवा गांव निवासी विशंभर की पत्नी ने जैसे ही गैस सिलिंडर लगाकर चूल्हा जलाया गैस रिसाव होने से आग लग गई। परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर निकल गए। लेकिन सामान जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed