फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur Chilh Police Station accused of assault and snatching money BJP MLA reached

मिर्जापुर: चील्ह थानाध्यक्ष पर लगा मारपीट और पैसे छीनने का आरोप, थाने पहुंचे भाजपा विधायक

Fri, 16 Oct 2020 11:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 16 Oct 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur Chilh Police Station accused of assault and snatching money BJP MLA reached
चील्ह थाने पर पहुंचे नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा।

मिर्जापुर में भाजपा बूथ कार्यकर्ता से मारपीट और पैसे छीनने के आरोप में चील्ह थानाध्यक्ष छोटक यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शुक्रवार को थाने में बंद कार्यकर्ता को छुड़ाने के लिए जब फोन पर भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा की नहीं सुनी गई तो वे थाने पहुंच गए। पीछे-पीछे भाजपा के कई कार्यकर्ता व समर्थक भी पहुंचे। कार्यकर्ता को लेकर विधायक और थानाध्यक्ष में कई बार नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने थाने पर जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन


विधायक रत्नाकर मिश्रा का कहना था कि बेवजह उनके कार्यकर्ता का चालान किया गया। वहीं मार पीटकर उससे पैसे छीन लिए गए। उन्होंने कहा कि अगर उसके साथ न्याय नहीं होता है तो वे थाने में ही भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। मामले की जानकारी होने पर एसपी सिटी संजय कुुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने विधायक की शिकायत पर पूरे मामले की सीओ सदर से जांच कराने का आदेश दिया। भाजपा कार्यकर्ता को कागजी कार्रवाई के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन



इससे पहले भी छोटक यादव पर जिगना थानाध्यक्ष होने के दौरान बूथ अध्यक्ष को मारने पीटने और थाने की साफ सफाई कराने का आरोप लग चुका है। इसके कुछ दिनों बाद बूथ अध्यक्ष की मौत हो गई थी और परिजनों ने मौत का कारण सदमे को बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि चंदेल दढ़िया गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा था जिसको लेकर बृहस्पतिवार को विवाद हो गया था। इसमे मौके पर पहुंची एसडीएम व प्रभारी खंड विकास अधिकारी रोशनी यादव ने धनेश्वर बिंद को घटना का वीडियो बनाने पर एसओ चील्ह से हिरासत में लेने को कहा। खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से शुक्रवार के अंक में प्रकाशित किया।

भाजपा कार्यकर्ता ने थानाध्यक्ष पर मारने पीटने व 500 रुपये नगद छीनने व मोबाइल जब्त करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मोबाइल व 500 रुपये छीन लिया तथा सीसी कैमरे के पीछे ले जाकर मारा पीटा भी। गांव में भी मारपीट की जिससे समाज के सामने भारी जिल्लत का सामना करना पड़ा। वहीं चील्ह पुलिस ने धनेश्वर को हिरासत में लेने और मोबाइल जब्त करने की बात कही।

भाजपा कोन मंडल के कार्यकर्ताओं ने कई बार थानाध्यक्ष से भाजपा बूथ कार्यकर्ता को छोड़ने का अनुरोध किया लेकिन उसका 151 में चालान कर दिया गया। जब वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह में मेडिकल करा रहा था उसी समय बिहार से चुनाव प्रचार कर वापस लौट रहे नगर विधायक को घटना की जानकारी मिली। वे सीधे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और वहां से सीधे थाने पर गए।

पीछे-पीछे कार्यकर्ता व समर्थक भी पहुंच गए। देखते-देखते बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा चील्ह थाने पर हो गया। शोर शराबा शुरू हो गया, नारे लगने लगे। इसके बाद मौके पर एसपी सिटी संजय वर्मा पहुंचे और पीड़ित को छुड़वाया। साथ में पांच सौ रुपये दिलवाए। मोबाइल वापस कराया गया। कार्यकर्ता को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। एसपी सिटी संजय वर्मा ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और दोषी व्यक्ति को दंडित किया जाएगा।

क्षेत्र का हर व्यक्ति, कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। उसके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। अगर कोई जोर जबरदस्ती या अन्याय करता है तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसका पूरा विरोध किया जाएगा। - रत्नाकर मिश्रा, विधायक

 

वीडियो बनाने की एसडीएम की शिकायत पर उक्त व्यक्ति को थाने ले आया गया था। उससे किसी प्रकार की मारपीट या पैसा छीनने की घटना नहीं हुई है। यह आरोप बेबुनियाद है। - छोटक यादव, चील्ह थानाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed