{"_id":"668f8be98e5fcae9b70f906f","slug":"mirzapur-3-web-series-shot-at-ramnagar-fort-ganga-ghat-and-bhadau-dat-bridge-2024-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur Season 3: शूटिंग डेस्टिनेशन काशी… त्रिपाठी कोठी और कालीन भैया की हवेली है अजमतगढ़ पैलेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur Season 3: शूटिंग डेस्टिनेशन काशी… त्रिपाठी कोठी और कालीन भैया की हवेली है अजमतगढ़ पैलेस
Thu, 11 Jul 2024 02:48 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 11 Jul 2024 02:48 PM IST
सार
मिर्जापुर सीजन 3 की शूटिंग वाराणसी के कई जगहों पर की गई है। शहर के रामनगर के किले, गंगा घाट और भदऊ डाट पुल पर मिर्जापुर वेब सीरीज की शूटिंग हुई है।
विज्ञापन
महमूरगंज स्थित मोती झील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वांचल की गद्दी हथियाने की लड़ाई मिर्जापुर सीजन 3 के साथ ही इसके शूटिंग डेस्टिनेशन की भी चर्चाएं खूब हो रही हैं। सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर बनारस में हुई शूटिंग स्थल के बारे में हर कोई जानना चाहता है। त्रिपाठी कोठी और कालीन भैया की हवेली अजमतगढ़ पैलेस है, जिसे शहर में हर कोई मोती झील महल के नाम से जानता है।
विज्ञापन
मिर्जापुर 3 में वकील की भूमिका निभाने वाले रतिशंकर त्रिपाठी ने बताया कि वेबसीरीज की शूटिंग बनारस में कई जगहों पर हुई है। इसमें गंगाघाट, रामनगर का किला, मोतीझील महल, भदउ डाट पुल सहित घाट की गलियों में भी कई सीन शूट किए गए हैं। मोती झील महल वेबसीरीज में दिखाए गए सबसे खूबसूरत स्थलों में से एक है। वेबसीरीज में मोतीझील को त्रिपाठी कोठी और कालीन भैया की हवेली के रूप में दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीरीज की शूटिंग रामनगर से शुरू होती है, इसमें हथौड़े जैसे हाथ वाले अली फजल ने कालीन भइया की मूर्ति पर हथौड़ा चलाकर इस फिल्म की शुरुआत की है। रतिशंकर ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूरी शूटिंग की गई। शूटिंग के दौरान 40 डिग्री तापमान में शूट करना पड़ा, लेकिन किसी कलाकार ने कोई शिकायत नहीं की और सभी ने दिल लगाकर शूटिंग को पूरा किया।
वेबसीरीज में बाहुबली की भूमिका निभाने वाले तिलकराज मिश्र ने बताया कि सोनारपुरा में जौनपुर के बाहुबली शरद शुक्ला के घर का सेट बनाया गया था। इसके अलावा मंगला गौरी मंदिर और पीछे की घाट पर वेबसीरीज की शूटिंग हुई है। इसके अलावा मुंबई, लखनऊ और बलिया में भी काफी दृश्य फिल्माए गए हैं।
वेबसीरीज में बाहुबली की भूमिका निभाने वाले तिलकराज मिश्र ने बताया कि सोनारपुरा में जौनपुर के बाहुबली शरद शुक्ला के घर का सेट बनाया गया था। इसके अलावा मंगला गौरी मंदिर और पीछे की घाट पर वेबसीरीज की शूटिंग हुई है। इसके अलावा मुंबई, लखनऊ और बलिया में भी काफी दृश्य फिल्माए गए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन