फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister Of State MSME bhanu pratap singh visit Atal Incubation Centre in bhu said promote innovation entrepreneurship main objective of government

बीएचयू में भानु प्रताप सिंह: अटल इन्क्यूबेशन सेंटर का किया दौरा, बोले- नवाचार, उद्यमिता को बढ़ावा देना सरकार का मुख्य उद्देश्य

Sat, 18 Sep 2021 08:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 18 Sep 2021 08:20 PM IST
सार

बीएचयू में कुलपति कार्यालय के पास बने अटल इन्क्यूबेशन सेंटर का तीन साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उदघाटन किया था।  स्थापना के तीन साल पूरे होने पर केंद्रीय सुक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह ने निरीक्षण  किया।

विज्ञापन
Minister Of State MSME bhanu pratap singh visit  Atal Incubation Centre in bhu said promote innovation entrepreneurship main objective of government
बीएचयू में केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय बीएचयू परिसर स्थित अटल इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना के तीन साल पूरे होने पर केंद्रीय सुक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह ने निरीक्षण  किया। इस दौरान उन्होंने शोध, नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली। भानुप्रताप सिंह ने कहा कि देश में नवाचार, उद्यमिता के क्षेत्र में लगातार पहचान बनती जा रही है। इसको बढ़ावा देना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। 

विज्ञापन


बीएचयू में कुलपति कार्यालय के पास बने अटल इन्क्यूबेशन सेंटर का तीन साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उदघाटन किया था। इस दौरान मंत्री ने उद्यमियों और उनके द्वारा किए जा रहे स्टार्ट अप के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

पढ़ेंः व्हाट्सएप पर स्टेटस अपडेट कर प्रेमी युगल ने  गंगा में लगाई छलांग, एनडीआरएफ कर रही तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा उद्यमी क्षितिज पांडेय ने अपने आईडिया निरोल के अंतर्गत विकसित किये गए उपकरण के बारे में बताया जिसका उपयोग द्रव पदार्थों एवं ईंधन की शुद्धता को मापने में बहुत ही आसानी से किया जा सकता है। सुमित कुमार ने अपने उपकरण एक्यूक्लीन के बारे में बताया, जिसमें किसी भी प्रकार की वस्तुओं को सेनिटाइज करने के उपयोग में लाया जा सकता है।

इासके अलावा आलोक पटेल, जुबैर अहमद आदि ने भी कार्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम में एमएसएमई विकास संस्थान  इलाहाबाद के संयुक्त निदेशक आईबी सिंह, वाराणसी के संयुक्त निदेशक एलबीएस यादव के साथ ही प्रबंध शास्त्र संस्थान और अटल इन्क्यूबेशन केंद्र के निदेशक प्रो. एसके दूबे, संस्थान के अधिष्ठाता प्रो.एचपी माथुर आदि मौजूद रहे। 

बीएचयू के शारीरिक शिक्षा विभाग में कार्यशाला 20 से 
फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीएचयू शारीरिक शिक्षा विभाग ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराने का निर्णय लिया है। इसकी पहली कड़ी में 20 से 26 सितंबर तक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर से आने वाले प्रतिभागियों को एरोबिक्स के साथ ही आहार-पोषण, वजन प्रबंधन आदि के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed