फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister Anand Swarup said Priyanka Gandhi a political tourist Mayawati should apologize get Ayodhya darshan

मंत्री आनंद स्वरूप बोले : मायावती मांगें माफी, कराएं अयोध्या दर्शन, प्रियंका गांधी को बताया राजनैतिक पर्यटक

Tue, 20 Jul 2021 10:03 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: हरि User Updated Tue, 20 Jul 2021 10:03 PM IST
सार

बलिया में अपने आवास पर मंत्री ने कहा कि मुनव्वर राणा जैसे लोगों को प्रदेश ही नहीं देश छोड़कर जाना होगा। कहा, प्रियंका गांधी डेढ़ साल बाद यूपी का मौसम और बारिश देखने आईं थीं। 

विज्ञापन
Minister Anand Swarup said Priyanka Gandhi a political tourist Mayawati should apologize get Ayodhya darshan
राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने मंगलवार को कहा कि मायावती को प्रदेशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि बसपा के संस्थापक कांशीराम ने कहा था कि अयोध्या में मंदिर की जगह शौचालय बनाना चाहिए। वही, कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के यूपी दौरे पर कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा राजनैतिक पर्यटक हैं।

विज्ञापन


बलिया में अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में राज्यमंत्री ने कहा कि मायावती को माफी मांगने के साथ ही अपने लोगों को अयोध्या दर्शन के लिए भेजना चाहिए। मायावती के ब्राह्मण सम्मेलन पर कटाक्ष करते हुए मंत्री ने कहा कि वे दिन में सपने देख रही हैं। मंत्री ने कहा, 2003 से 2007 के बीच मुलायम सरकार में गुंडों को बढ़ावा दिया गया था। गुंडों के खिलाफ ब्राह्मणों ने मायावती को पसंद किया था। अब प्रबुद्ध और ब्राह्मण समाज भाजपा और योगी आदित्यनाथ के साथ है।

विज्ञापन

मुनव्वर जैसे लोगों को देश छोड़कर जाना होगा: मंत्री

राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने प्रियंका गांधी पर कहा कि वो राजनैतिक पर्यटक हैं। डेढ़ साल बाद यूपी का मौसम और बारिश देखने आईं थीं। लोग उन्हें देखने आते हैं। मुनव्वर राणा के सवाल पर कहा कि उनके जैसे लोगों को प्रदेश ही नहीं देश छोड़कर जाना होगा। एनकाउंटर में वो लोग मारे जाएंगे जो भारतीयों के खिलाफ खड़े होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed