{"_id":"635ebea88329810cd711f48b","slug":"middle-aged-man-who-came-from-nepal-with-family-members-to-watch-chhath-puja-death-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: छठ पूजा देखने परिजनों संग नेपाल से आए अधेड़ हुआ अचेत, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: छठ पूजा देखने परिजनों संग नेपाल से आए अधेड़ हुआ अचेत, अस्पताल में तोड़ा दम
Sun, 30 Oct 2022 11:43 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:43 PM IST
सार
नेपाल के विराट नगर निवासी नीरज सिंह (55) अपने परिजनों संग छठ पूजा और काशी भ्रमण को आए थे। रविवार शाम गोदौलिया चौराहे पर नीरज सिंह अचेत हो गए। अस्पातल में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वाराणसी के गोदौलिया चौराहे पर रविवार देर शाम अधेड़ की हृदय गति थमने से मौत हो गई। नेपाल के रहने वाले मरीज का शव परिजन लेकर रात में घर को रवाना हो गए। नेपाल के विराट नगर निवासी नीरज सिंह (55) अपने परिजनों संग छठ पूजा और काशी भ्रमण को आए थे। देर शाम पत्नी संग वह दशाश्वमेध घाट पर छठ पूजा, आरती देखने के बाद गिरजाघर के पास स्थित अपने होटल जा रहे थे।
विज्ञापन
हरसुंदरी धर्मशाला के पास पहुंचते ही नीरज सिंह की तबीयत खराब हो गई। घबराहट और पसीना आने के बाद वह अचेत हो गए। चौराहे पर तैनात दशाश्वमेध थाने के पुलिसकर्मियों ने तुरंत ई-रिक्शा से लेकर नीरज को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और भर्ती कराया।
विज्ञापन
रात नौ बजे के बाद चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। हृदय गति रूकने से नीरज की मौत हुई। पत्नी और अन्य परिजन की गुहार पर पोस्टमार्टम से इनकार करने पर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। रात में परिजन शव लेकर नेपाल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
दशाश्वमेध थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में मालूम चला कि अधेड़ की तबीयत पहले से ही खराब थी।