फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mercury at 43.8 degrees, Varanasi in the grip of heatwave for 15 hours, yellow alert for heatwave today

Varanasi News: पारा 43.8 डिग्री, 15 घंटे लू की चपेट में बनारस, आज लू का यलो अलर्ट

Tue, 10 Jun 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Mercury at 43.8 degrees, Varanasi in the grip of heatwave for 15 hours, yellow alert for heatwave today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। जून की धूप अब पसीने छुड़ाने से ज्यादा किसी हाई रेडिएशन जैसा शरीर पर असर कर रही है। दिन में जलन बढ़ने लगी है। वहीं, सोमवार को 15 से ज्यादा घंटे तक बनारस भीषण लू की चपेट में बेबस नजर आया। दिन और रात दोनों समय 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म-गर्म पुरवाई चली। उधर पूरे दिन मौसम सूखा रहा, लेकिन रात के वक्त गर्म हवा में हल्की नमी बढ़ी तो उमस ने काशीवासियों को हलकान कर दिया।

सोमवार को सामान्य से आठ डिग्री ऊपर 43.8 डिग्री के साथ बनारस प्रदेश में आगरा के बाद दूसरा और पूर्वी यूपी का सबसे गर्म शहर रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बनारस में मंगलवार को लू का यलो अलर्ट है। वहीं, मानसून को लेकर अभी तक कोई ग्रीन सिग्नल नहीं है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने कहा कि आगामी 24 घंटे तक मौसम सूखा बना रह सकता है। वहीं 11 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की-फुल्की बारिश का अनुमान है। जिससे तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed