{"_id":"62d1cc321ac3f90a275bcd5e","slug":"medicine-saved-shame-ims-bhu-in-top-five-varanasi-news-vns664214196","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा ने बचाई लाज, टॉप फाइव में आईएमएस बीएचयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा ने बचाई लाज, टॉप फाइव में आईएमएस बीएचयू
विज्ञापन
एनआईआरएफ रैकिंग में भले ही ओवरऑल, विश्वविद्यालय और शोध में बीएचयू का ग्राफ गिरा है, लेकिन चिकित्सा संस्थानों की श्रेणी में आईएमएस बीएचयू दो पायदार ऊपर आया है। पिछले साल सातवें नंबर पर रहने वाला आईएमएस बीएचयू इस बार पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। यहीं नहीं दंत चिकित्सा, विधि की श्रेणी में भी विश्वविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन किया है।
आईएमएस बीएचयू में पिछले साल की तुलना में सुविधाएं बढ़ी हैं। कायाकल्प के तहत काम हुए हैं। ट्रामा सेंटर में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। 100 बेड का एमसीएच विंग, सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में ओपीडी, मरीजों को भर्ती करने से लेकर मनोचिकित्सा विभाग का भी अपना नया भवन बना है। चिकित्सा संस्थानों की सूची में इस बार 68.12 प्रतिशत अंक मिले हैं। जबकि पिछले बार उसे 67.62 प्रतिशत अंक मिले थे। इस रैंकिंग में देश भर के 50 संस्थानों को सूचीबद्ध किया गया है।
आईएमएस निदेशक प्रो. एसके सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शिक्षा और शोध में बेहतरी के लिए निरंतर प्रयास हो रहे हैं। उधर विधि श्रेणी में भी बीएचयू की रैंकिंग में सुधार हुआ है। विश्वविद्यालय ने 51.66 प्रतिशत के साथ 20वां स्थान हासिल किया है, जबकि पिछले वर्ष 46.72 प्रतिशत अंकों के साथ 23वें स्थान पर था। विधि में देशभर के 30 संस्थानों की रैंकिंग जारी की गई है।
विज्ञापन
दंत चिकित्सा श्रेणी में 21वां स्थान
दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय ने पिछले साल 53.23 प्रतिशत अंकों के साथ 25वां स्थान प्राप्त किया था, इस बार वह चार पायदान ऊपर आया है। इस बार 55.83 प्रतिशत अंकों के साथ 21वां स्थान मिला है। संकाय प्रमुख प्रो. विनय श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा व शोध के लिए विद्यार्थियों, शोधार्थियों को बेहतर माहौल व सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकाय प्रतिबद्ध है। एक वर्ष में ही रैंकिंग में चार पायदान ऊपर आना महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
मेडिकल में बेहतर प्रदर्शन वाले पांच सर्वश्रेष्ठ संस्थान
संस्थान प्रतिशत रैंक
एम्स दिल्ली 91.60 1
पीजीआई चंडीगढ़ 79 2
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज 72.84 3
एनआईएमएचएन बंगलूरू 71.56 4
आईएमएस बीएचयू 68.12 5