फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MDM did not reach schools, thousands of children starved

विद्यालयों में नहीं पहुंचा एमडीएम, भूखे रहे हजारों बच्चे

Tue, 19 Oct 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
MDM did not reach schools, thousands of children starved
त्योहारों की वजह से बंद परिषदीय विद्यालय सोमवार को जब खुले तो बच्चों को भूखे पेट पढ़ाई करनी पड़ी। 100 स्कूलों में संस्था की तरफ से मिड डे मील (एमडीएम) ही नहीं भेजा गया। कई स्कूलों में हेडमास्टर तो कहीं सहायक अध्यापकों ने बच्चों को बिस्कुट और नमकीन देकर पढ़ाई कराई। कंपोजिट विद्यालय अर्दली बाजार, प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह में तहरी बनवाई गई। प्राथमिक विद्यालय खारीकुआं में बच्चे खाना न मिलने की वजह से पहले ही निकल गए। यह कोई पहला मामला नहीं है जब स्वयं सेवी संस्था द्वारा बच्चों के मध्याह्न भोजन में शिकायत मिली है। सितंबर से लगातार संस्था द्वारा कभी बासी खाना तो कहीं रोटी की जगह नान भेजा जा रहा है। कभी-कभी तो बच्चों के मेन्यू में शामिल दूध और फल भी गायब रहते हैं। प्रधानमंत्री मिड डे मील का नाम बदलकर पीएम पोषण योजना कर चुके हैं। दूसरी ओर शासन की अधूरी तैयारी व विभागीय उदासीनता का खामियाजा बच्चों को झेलना पड़ रहा है। शासन ने नगर क्षेत्र के विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की जिम्मेदारी स्वयंसेवी संस्था को तो दे दी। लेकिन संस्था स्कूलों तक खाना कैसे पहुंचा रही है। क्या वह खाना खाने योग्य है या नहीं इसक ी जवाबदेही किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन

कोट
मामले की जानकारी अभी नहीं है। अगर संस्था द्वारा बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं भेजा गया है, तो यह गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी, जिसके बाद संस्था पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed