फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mauritius student arrested on charges of sexual harassment ofe BHU female professor

Varanasi: यौन उत्पीड़न के आरोप में मॉरीशस का छात्र गिरफ्तार, BHU की महिला प्रोफेसर ने कराया था मुकदमा

Sun, 26 Feb 2023 10:13 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Feb 2023 10:13 AM IST
सार

बीएचयू के कला संकाय की असिस्टेंट प्रोफेसर ने मॉरीशस के छात्र के खिलाफ बेहद गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। उसे छित्तूपुर क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया है।
 

विज्ञापन
Mauritius student arrested on charges of sexual harassment ofe BHU female professor
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  के कला संकाय की असिस्टेंट प्रोफेसर के यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के आरोपी मॉरिशस निवासी छात्र प्रशांत शर्मा चातूआह को शनिवार की शाम लंका थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रशांत बीएचयू के कला संकाय के दर्शन शास्त्र विभाग के एमए प्रथम सेमेस्टर का छात्र है।

विज्ञापन


प्रशांत के खिलाफ बीते 22 फरवरी को लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस संबंध में लंका इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि आरोपी प्रशांत छित्तूपुर में किराये पर कमरा लेकर रहता था। उसे छित्तूपुर क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया है। रविवार को उसे अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


उधर, महिला आयोग की एक सदस्यीय टीम असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ हुई घटना का संज्ञान लेकर बीएचयू पहुंची। टीम ने घटना के संबंध में असिस्टेंट प्रोफेसर का बयान दर्ज किया। इसके साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर को आश्वस्त किया कि उनके प्रकरण में प्रभावी तरीके से कार्रवाई होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में धुत बुजुर्ग ने अपने गले पर मार ली ब्लेड

बसही भोजूबीर निवासी चंद्र प्रजापति शनिवार की शाम मोहनसराय में गेहूं के खेत में लहूलुहान पड़ा मिला। उसकी गर्दन से खून बह रहा था और समीप ही ब्लेड पड़ी हुई थी। खेत में घास काट रही महिलाओं के शोर मचाने पर स्थानीय लोग आए और पुलिस की मदद से चंद्र प्रजापति को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजवाया गया। नशे में धुत चंद्र प्रजापति कह रहा था कि हमने जमीन के विवाद में ब्लेड से अपना गला काट लिया है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। पुलिस ने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पति सहित तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

धौरहरा की रहने वाली रिंकी यादव की तहरीर के आधार पर चौबेपुर थाने में पति और जेठ-जेठानी के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। रिंकी यादव के अनुसार, वर्ष 2019 में उसकी शादी धौरहरा निवासी राजेंद्र कुमार यादव के साथ हुई थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार उसके पिता ने दहेज दिया था। शादी के कुछ समय बाद से पति राजेंद्र और जेठ-जेठानी पांच लाख रुपये मायके से मंगवाने के लिए प्रताड़ित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed