फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mauni Amavasya 2022 varanasi root diversion on 1 and 2 february see traffic arragements Before leaving house on this day,

Mauni Amavasya 2022: आने वाली है मौनी अमावस्या, इस दिन घर से बाहर निकलने से पहले देख लें रूट डायवर्जन

Fri, 28 Jan 2022 07:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 Jan 2022 07:18 PM IST
सार

माघ मास के प्रमुख स्नान पर्वों में खास मौनी अमावस्या पर शिव की नगरी काशी में स्नान-दान के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता है। इस बार मौनी अमावस्या एक फरवरी दिन मंगलवार को है। एक और दो फरवरी को वाराणसी शहर में रूट डायवर्जन रहेगा।  

विज्ञापन
Mauni Amavasya 2022 varanasi root diversion on 1 and 2 february see traffic arragements Before leaving house on this day,
एक और दो फरवरी को वाराणसी में रूट डायवर्जन - फोटो : फाइल

विस्तार

मौनी अमावस्या पर वाराणसी में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। ऐसे में एक और दो फरवरी को धर्म नगरी काशी आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था प्रदान करने की कोशिश की गई है। एक और दो फरवरी को मौनी अमावस्या के दिन शहर में रूट डायवर्जन रहेगा।

विज्ञापन


ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले एक बार रूट डायवर्जन जरूर देख लें। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों के लिए पार्किंग स्थान भी चिन्हित किया है। बाहर से आने वाले वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल में ही खड़े होंगे। वहीं शव वाहन, बीमार और दिव्यांग, एंबुलेंस व फायर बिग्रेड इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी की शहरवासियों से अपील है कि एक और दो फरवरी को जरूरी न हो तो चार पहिया वाहन लेकर गंगा घाटों की ओर जाने से बचें।
विज्ञापन



मैदागिन-गोदौलिया मार्ग दो दिन तक नो व्हीकल जोन, वाहन पास भी निरस्त
एडीसीपी ट्रैफिक के अनुसार मैदागिन-चौक-गोदौलिया के बीच नो व्हीकल जोन रहेगा। हर प्रकार की सवारी गाड़ी रिक्शा, तांगा, सायकिल आदि को मैदागिन से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को हरिश्चन्द्र डिग्री कॉलेज के सामने या टाउन हॉल में पार्क कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लहुराबीर से गोदौलिया की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहनों को बेनिया तिराहे पर रोका जाएगा।  इन वाहनों को पियरी मार्ग कबीर चौरा व लहुराबीर वापस मोड़ते हुए निकाला जाएगा। ये वाहन बेनिया पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। 

लहुराबीर से मैदागिन की तरफ जाने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के वाहन मैदागिन स्थित कंपनी बाग, टाउन हॉल में खड़ी होंगी। बेनियाबाग की तरफ से ड्यूटी पर जाने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के वाहन सनातन धर्म इंटर कॉलेज में पार्क होंगे। बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए जाने वाले वीआईपी व उनके स्कोर्ट वाहन भी यहीं पार्क होंगे।

रामापुरा चौराहा से आगे किसी भी वाहन को जाने नहीं दिया जाएगा। पुलिस फोर्स और अर्धसैनिक बलों के वाहनों की पार्किंग कंपनी बाग व टाउनहॉल में होगी। दो दिन ट्रक सहित अन्य सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन के लिए नो इंट्री नहीं खुलेगी और वाहन पास भी निरस्त रहेंगे।

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

Mauni Amavasya 2022 varanasi root diversion on 1 and 2 february see traffic arragements Before leaving house on this day,
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लक्सा थाना के आगे रामापुरा, गोदौलिया की ओर वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को बेनियाबाग, गुरुबाग, कमच्छा मार्ग पर मोड़ दिया जाएगा। यह वाहन बंगाली इंटर कॉलेज के मैदान व रविन्द्रपुरी कॉलोनी की रोड पर दोनों तरफ पार्क किए जा सकते हैं। अस्सी से होकर गोदौलिया जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को सोनारपुरा से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

इन वाहनों को थाना भेलूपुर मार्ग पर मोड़ा जाएगा। इसी तरह थाना भेलूपुर से रेवड़ी तालाब होकर रामापुरा जाने वाली सभी प्रकार के वाहन तिलभांडेश्वर से आगे नहीं जाएंगे। इन वाहनों को लक्सा मार्ग की तरफ मोड़ा जाएगा। ये वाहन बंगाली इंटर कॉलेज के मैदान या रविन्द्रपुरी कॉलोनी की रोड पर दोनों तरफ खड़े किए जा सकते हैं। बेनियाबाग से आगे भीड़ होने पर वाहनों को लहुराबीर चौराहे पर ही रोका जाएगा और वाहनों को क्वींस इंटर कॉलेज व संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में खड़ा कराया जाएगा।

उधर, भदऊचुंगी से भैंसासुर घाट व राजघाट की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों को जाने नहीं दिया जाएगा और यह वाहन रेलवे कॉलोनी के मैदान  व राजघाट पानी की टंकी के पास खड़े होंगे। गोलगड्डा तिराहे से कोई भी वाहन विशेश्वरगंज तिराहा होते हुए भैंसासुर घाट की तरफ नहीं जाएंगे।

ये वाहन नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में खड़े होंगे। सिगरा चौराहा से रथयात्रा होकर गुरुबाग की तरफ जाने वाले वाहनों को सिगरा चौराहा से ही दाहिने मोड़कर आकाशवाणी, महमूरगंज, ककरमत्ता होते हुए बीएचयू की तरफ भेजा जाएगा। इसी प्रकार से शहर की तरफ आने वाले वाहन इसी मार्ग से लौट सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed