मऊ: खोदाई में सिक्के मिलने के बाद तीसरे दिन बच्चों को मिली महात्मा बुद्ध की प्रतिमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के महापुर महापुर गांव में सोमवार की शाम को एक बार फिर खेलने के दौरान बच्चों को महात्मा बुद्ध की प्रतिमा मिली। टेराकोट पत्थर से निर्मित प्रतिमा को लेकर बच्चे खेल रहे थे। इस बीच इसकी जानकारी प्रधान को हुई। मौके पर पहुंचे प्रधान अमीरुल्ला खान बच्चों के पास से प्रतिमा को लेकर प्रशासन को सूचना दी। प्रधान ने बताया कि वो सुबह प्रतिमा को ले जाकर प्रशासन को सौंपेंगे।
पुरातन काल के सिक्के और बर्तन भी मिले थे
बता दें कि शनिवार को निर्माणाधीन सिक्सलेन सड़क के लिए मिट्टी की खोदाई हो रही रही थी। इस दौरान माहपुर गांव के गढ़वा कोट से पुरातन काल के सिक्के के साथ बर्तन आदि मिले थे। इस दौरान ग्रामीण खजाना मिलने की आशंका पर टूट पड़े और सिक्कों को लूटने लगे। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस के साथ प्रशासन को दी। इस दौरान पुलिस के साथ एसडीएम मोहम्मदाबाद गोहना मौके पर पहुंचे। घटनाक्रम की जानकारी होने पर उन्होंने डीएम को बताया। डीएम अमित सिंह बंसल तत्काल मौके पर पहुंचे। इस दौरान मिले 128 तांबे के सिक्के और बर्तन को कस्टडी में लेकर उसे ट्रेजरी में रखवा दिए। डीएम ने इस क्षेत्र की सभ्यता की जानकारी करने के लिए पुरातत्व निदेशालय से लिखा पढ़ी की। इस क्रम में मौके पर खोदाई बंद कर फोर्स तैनात की गई थी।