फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mau: A young man came home from Noida riding a bicycle, was quarantined

मऊ : नोएडा से साइकिल चलाकर घर आया युवक, किया गया क्वारंटीन

Thu, 23 Apr 2020 10:21 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: विचित्र सिंह Updated Thu, 23 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Mau: A young man came home from Noida riding a bicycle, was quarantined
corona virus - फोटो : social media

लॉकडाउन में अपने घर पहुंचने के लिए लोग तरह तरह तरह के जतन करते दिखाई दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी मऊ जिले के सहरोज ग्रामसभा में ऐसा ही मामला प्रकाश में आया। जहां गांव निवासी युवक जो कि नोयडा में मजदूरी करता था। लॉकडाउन होने के बाद घर आने के लिए वह साइकिल से निकल पड़ा। तीन दिन की यात्रा के बाद जब वह गांव पहुंचा तो ग्रामीणों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने उसे क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। 

विज्ञापन


कोपागंज ब्लाक के सहरोज गांव निवासी रोशन 20 पुत्र यशवंत जो नोयडा में एक कंपनी में मजदूरी करता है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बाद घोषित लॉकडाउन में वह नोयडा में ही फंस गया। लॉकडाउन में कामकाज ठप होने पर वह वापस अपने गांव जाने के लिए बीते सोमवार के साइकिल से ही नोयडा से सहरोज के लिए निकल पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जब वह गांव पहुंचा तो इसकी सूचना होने पर ग्रामीणों ने उसे बाहर ही रोक दिया तथा इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। चिकित्सकों की टीम ने युवक का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे जिला मुख्यालय स्थित लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में क्वारंटीन कर दिया गया। उधर युवक के साइकिल से ही इतनी लंबी दूरी की यात्रा कर गांव लौटने की जज्बे को लेकर चर्चा होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed