फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   matri Navami 2022 Namami Gange performed aarti of maa Lakshmi with desire of atmnirbhar bharat

मातृ नवमी: नमामि गंगे ने आत्मनिर्भर भारत की कामना से माता लक्ष्मी की उतारी आरती, लक्ष्मी कुंड पर सफाई अभियान

Mon, 19 Sep 2022 03:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Sep 2022 03:23 PM IST
सार

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के सदस्यों ने जीवित्पुत्रिका व्रत और सोरहिया मेले के बाद लक्ष्मी कुंड पर सफाई अभियान चलाया। कुंड के पास बिखरे निर्माल्य एवं सामग्रियों को बंटोर कर नगर निगम की कूड़ा गाड़ी के हवाले किया।

विज्ञापन
matri Navami 2022 Namami Gange performed aarti of maa Lakshmi with desire of atmnirbhar bharat
लक्ष्मी कुंड पर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के सदस्यों ने की सफाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मातृ नवमी पर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के सदस्यों ने माता लक्ष्मी की आरती उतारी। महालक्ष्मी से खुशहाल, आत्मनिर्भर, आरोग्य और समृद्धि पूर्ण भारत की कामना की। जीवित्पुत्रिका व्रत और सोरहिया मेले के बाद लक्ष्मी कुंड में इधर-उधर बिखरे निर्माल्य एवं सामग्रियों को बंटोर कर नगर निगम की कूड़ा गाड़ी के हवाले किया।

विज्ञापन


इसके साथ ही काशी के पौराणिक कुंडों-तालाबों-पोखरों-सरोवरों के संरक्षण की अपील की। केमिकल युक्त मूर्तियों को कुंड से बाहर निकाला। जल संरक्षण की अपील के बीच लक्ष्मी कुंड के आसपास नगर निगम के कर्मचारियों के सहयोग से सफाई की गई।
विज्ञापन


नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि सनातनी संस्कृति के जन्म से लेकर मृत्यु तक के आयोजन पवित्र नदियों, कुंडों, तालाबों, पोखरों और सरोवर के किनारे होते हैं। हमारे जीवन में जल की महत्ता को समझ कर स्वच्छता की जिम्मेदारी का निर्वहन भी हमें स्वयं को करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed