फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Master Plan 2031 revised draft book released in varanasi

aster Plan 2031: सारनाथ में 350 में से 300 हेक्टेयर जमीन हुई हेरिटेज जोन फ्री, अब तेजी होगा काशी का विकास

Tue, 12 Mar 2024 01:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 12 Mar 2024 01:45 PM IST
सार

Master Plan 2031: संशोधित महायोजना 2031 के ड्राफ्ट पुस्तक वीडीए उपाध्यक्ष ने विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने महायोजना 2031 के बारे में प्रमुख जानकारी भी दी। साथ ही इस मौके पर बुलाए गए बिल्डरों की समस्याओं का समाधान किया गया। 

विज्ञापन
Master Plan 2031 revised draft book released in varanasi
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीडीए की महायोजना 2031 में हुए संशोधन से काशी की सूरत बदल जाएगी। रिंग रोड के किनारे 200 मीटर क्षेत्र का लैंडयूज बदलने से यहां तेजी से विकास होगा। इसी तरह सारनाथ के 300 हेक्टेयर को हेरिटेज जोन से फ्री कर दिया गया है। इससे भी यहां होटल, मॉल, अस्पताल आदि का निर्माण आसानी से हो सकेगा। यह जानकारी वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने दी।

विज्ञापन


विज्ञापन

वीडीए सभागार में हुई कार्यशाला में वीडीए उपाध्यक्ष ने महायोजना 2031 में हुए संशोधन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सारनाथ क्षेत्र में नौ पुरातात्विक परिसर को छोड़कर बाकी क्षेत्र को हेरिटेज जोन से मुक्त किया गया है। सारनाथ में पहले 350 हेक्टेयर हेरिटेज जोन था। अब 50 हेक्टेयर हेरिटेज जोन है। इस अवसर पर संशोधित महायोजना 2031 के ड्राफ्ट पुस्तक का विमोचन हुआ और संशोधित महायोजना को वीडीए की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। वीडीए के टाउन प्लानर प्रभात कुमार ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से पूरी संशोधित महायोजना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महायोजना 2031 में हुए संशोधन के मुख्य बिंदु

- रिंगरोड के दोनों तरफ 200 मीटर क्षेत्र का लैंडयूज बदला गया है। ताकि यहां आवासीय और कॉमर्शियल निर्माण हो सके। यहां होटल, मॉल, अस्पताल, स्कूल व कॉलेज आदि का निर्माण तेजी से हो सकेगा।
- सर्किट हाउस, कमिश्नरी, वीडीए आदि सरकारी भवनों के आसपास ऊंची बिल्डिंग बनाने की अनुमति वीडीए नहीं देता था। अब यहां होने वाले निर्माणों की ऊंचाई 12.5 से बढ़ाकर 17.5 मीटर की गई। इससे यहां ऊंची बिल्डिंग बनाई जा सकेगी।
- नए हाइवे फैसिलिटी जोन का प्रावधान किया गया है। इससे हाइवे किनारे स्कूल-कॉलेज, हॉस्पिटल, अन्य बड़े संस्थान आसानी से खोले जा सकेंगे।
- चौड़ी सड़कों के किनारे 30 मीटर ग्रीन बेल्ट घोषित किया गया है। इसके बाद ही कोई निर्माण कार्य होगा। ग्रीन बेल्ट को वन विभाग व अन्य सरकारी योजनाओं के तहत विकसित किया जाएगा।

अब घर बैठे एक क्लिक पर मिलेगी लैंडयूज की जानकारी
वीडीए उपाध्यक्ष के अनुसार अब लोगों को घर बैठे लैंडयूज की जानकारी मिलेगी। यह महायोजना जीआईएस बेस्ड है। गाटा संख्या और लैंडयूज को सॉफ्टवेयर की मदद से खतौनी पर सुपर इंपोज किया गया। आने वाले दिनों में खसरा संख्या डालने पर तत्काल लोगों को लैंडयूज की जानकारी मिलेगी। इसकी सत्यापित कॉपी का प्रिंट आउट कहीं भी लगा सकते हैं।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर वीडीए के सदस्य अंबरीष सिंह भोला, प्रदीप अग्रहरि, साधना वेदांती के अलावा वीडीए सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, संयुक्त सचिव परमानंद यादव, क्रेडाई पूर्वांचल के संरक्षक अनुज डिडवानिया, अध्यक्ष आकाशदीप, प्रशांत केजरीवाल, संतोष राणा, अनूप दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed