{"_id":"5fca26490a004006d211db46","slug":"mask-of-indian-players-will-be-special-in-tokyo-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक में खास होगा भारतीय खिलाड़ियों का मास्क, नहीं महसूस होगी सांस लेने में दिक्कत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोक्यो ओलंपिक में खास होगा भारतीय खिलाड़ियों का मास्क, नहीं महसूस होगी सांस लेने में दिक्कत
Fri, 04 Dec 2020 05:36 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 04 Dec 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
मास्क दिखाते भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष डॉ आनंदेश्वर पांडे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों की कोरोना से सुरक्षा एक खास तरीके का मास्क करेगा। जिसका इस्तेमाल खिलाड़ी खेल के दौरान भी कर सकेंगे। ये जानकारी भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष डॉ आनंदेश्वर पांडे ने दी। जो शुक्रवार को बनारस के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए हुए थे।
विज्ञापन
डॉ पांडे ने बताया कि जुलाई 2021 में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक के लिए जापान सरकार पूरी तरह से तैयार है। जिसमे कोविड 19 सुरक्षा को लेकर काफी सतर्कता बरती गई है। इधर, भारतीय ओलंपिक संघ ने भी देश के खिलाड़ियों के लिए एक खास तरीके का मास्क का निर्माण करवाया है, जिसे पहनकर भी खिलाड़ी खेल सकते हैं।
विज्ञापन
इसके उपयोग से सांस लेने में ऑक्सीजन की कमी मासूस नहीं होगी। मास्क का निर्माण आईआईटी के छात्रों ने खास तकनीक और सुविधा को ध्यान में रकहकर किया है।