फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Married woman dies, husband and seven others booked for murder

Varanasi News: विवाहिता की मौत, पति समेत सात पर हत्या में प्राथमिकी

Thu, 05 Mar 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies, husband and seven others booked for murder
विज्ञापन

सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में बुधवार को विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया और थाने में तहरीर दी। मां गुड्डी देवी की तहरीर पर पुलिस ने पति अच्छे लाल यादव, ससुर लालमन यादव, सास मुन्नी देवी, जेठ सूरत यादव, मूरत यादव, जेठानी निशा देवी समेत दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की। जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र के अडियार गांव निवासी आंचल यादव (23) की शादी 17 मई 2025 को भगवतीपुर गांव निवासी लालमन यादव उर्फ लल्ली के साथ हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर आंचल को प्रताड़ित और मारपीट भी करते थे। कई बार पंचायत भी हो चुकी थी। पुलिस ने घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य संकलन किया। थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article