फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Married by taking oath of constitution

संविधान की शपथ लेकर की शादी

Sun, 28 Nov 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Married by taking oath of constitution
खलीलपुर गांव के विमल कुमार यादव ने बैरीपुर गांव निवासी प्रियंका के साथ अनूठे ढंग से शादी की। बृहस्पतिवार दोनों ने संविधान की शपथ लेकर एक-दूसरे के सात जन्मों तक रिश्ता निभाने की कसम खाई।
विज्ञापन

विमल राजनीति विज्ञान विषय से असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। जबकि प्रियंका सहायक अध्यापक। प्रियंका के परिवार के लोग विमल को कार और दहेज देने को तैयार थे। लेकिन, उन्होंने इस कुप्रथा को तोड़ने का संदेश देने का फैसला किया और अनूठे तरीके से प्रियंका के साथ शादी करने का निश्चय किया। विमल कहते हैं कि आचरण के स्तर पर हम सिर्फ साक्षर हो पाए हैं, शिक्षित नहीं। शिक्षा से सामाजिक बदलाव होता है। लेकिन हम दहेज जैसी घृणित और अन्य कुप्रथाओं से आज भी घिरे हुए हैं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उन्होंने एक महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर पौधरोपण भी किया। कहा कि प्रत्येक नवदंपत्ति को नव जीवन की शुरुआत एक पौधा लगाकर करना चाहिए। विमल और प्रियंका ने संविधान की शपथ ले कर एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया। दोनों को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डा. राकेश कुमार यादव ने शपथ दिलाई। इनका मानना है संवैधानिक मूल्यों के जरिए ही भारतीय समाज को आडंबर विहीन और समतामूलक बनाया जा सकता है। विवाह में परिवारीजन, मित्र तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed