{"_id":"660afb5a3da0b2cc640884c1","slug":"married-after-spending-1-95-lakh-rupees-in-varanasi-bride-ran-away-from-auto-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 1.95 लाख खर्च कर शादी की, ऑटो से कूद कर भागी दुल्हन, दूल्हे ने जताई ये आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 1.95 लाख खर्च कर शादी की, ऑटो से कूद कर भागी दुल्हन, दूल्हे ने जताई ये आशंका
Mon, 01 Apr 2024 11:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:53 PM IST
सार
Varanasi News: जोधपुर निवासी परिवार की वहीं के व्यक्ति ने एक लड़की की फोटो दिखाकर बात पक्की की। वाराणसी आकर वह कैंट स्टेशन के सामने एक होटल में रुका। उसके बाद परिवार को वाराणसी के रामनगर स्थित सूजाबाद बुलाया गया। कचहरी में दोनों की नोटेरियल शादी हुई थी।
विज्ञापन
अभी तहरीर नहीं दी गई है।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक लाख 95 हजार रुपये खर्च कर शादी करने के बाद राजस्थान के जोधपुर निवासी दूल्हे की दुल्हन राजघाट स्थित मालवीय पुल के समीप ऑटो से कूद कर भाग गई। दूल्हे ने दुल्हन की खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। दूल्हे ने आशंका जताई है कि वह पूर्वांचल के लुटेरी दुल्हन गिरोह का शिकार हुआ है।
विज्ञापन
जोधपुर निवासी जैन दिनेश कांतिल ने बताया कि वह अपने चार मित्रों के साथ गत 27 मार्च को वाराणसी आया था। जोधपुर के एक व्यक्ति के माध्यम से वाराणसी की एक महिला की उसकी शादी की बात हुई थी। वाराणसी आकर वह कैंट स्टेशन के सामने एक होटल में रुका। अगली सुबह एक व्यक्ति आया और उसे युवती की फोटो दिखाया। फोटो में युवती पसंद आने के बाद वह व्यक्ति दिनेश को सूजाबाद, रामनगर स्थित उसके घर ले गया।
विज्ञापन
शादी की बात तय हो गई तो परिवार की खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देकर कपड़े खरीदने के लिए दिनेश से 15 हजार रुपये की मांग की गई। 30 मार्च को दिनेश और युवती कचहरी पहुंचे। युवती के साथ उसकी कथित मां और दो अन्य लोग भी थे। कचहरी में दोनों की नोटेरियल शादी हुई। इसके बाद दो टेंपो में सवार होकर सभी सूजाबाद स्थित एक मंदिर पहुंचे। मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दोनों का विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन
आर्थिक स्थिति खराब होने का दिया था हवाला
इस बीच युवती के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने का हवाला देकर दिनेश से एक लाख 80 हजार रुपये और लिया गया। शादी के बाद दिनेश दुल्हन को लेकर सूजाबाद से ऑटो से चला। दिनेश के अनुसार, राजघाट स्थित मालवीय पुल से थोड़ा पहले उसके ऑटो के सामने एक ऑटो आकर रुका।
इसके बाद दुल्हन ऑटो से कूद कर दूसरे ऑटो में बैठ गई। फिर, सभी तेजी से निकल गए। दिनेश ने बताया कि वह दुल्हन की खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं लगा।
उधर, इस संबंध में एसीपी कोतवाली अमित पांडेय ने बताया कि घटना की मौखिक जानकारी मिली थी। उसके आधार पर जांच कराई जा रही है। किसी की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।