फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Many Kashi celebrities were not invited in the ancient student gathering BHU

विदेश के पुरातन छात्रों को तो याद किया पर काशी की कई हस्तियों को नहीं मिला छात्र समागम का न्योता

Fri, 17 Jan 2020 11:14 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 17 Jan 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
Many Kashi celebrities were not invited in the ancient student gathering BHU
बीएचयू - फोटो : BHU

बीएचयू में 17 और 18 जनवरी को होने वाले पुरातन छात्र समागम में देश-विदेश से कई पुरातन छात्रों को न्योता दिया गया है, लेकिन यहां से निकली कई हस्तियों को बीएचयू ने नजरअंदाज कर दिया है। बृहस्पतिवार देर शाम तक लोग अपने ही विश्वविद्यालय में बुलाए जाने के निमंत्रण का इंतजार करते रहे। इसमें कुछ तो ऐसे हैं, जिन्होंने 1950-1960 के बीच पढ़ाई की और देश-विदेश में अपनी प्रतिभा के बल पर न केवल अपना बल्कि विश्वविद्यालय का भी मान बढ़ाया।

विज्ञापन

 

अंतरराष्ट्रीय पुरातन छात्र समागम की तैयारी अब अंतिम चरण में है। कमेटियां बनाकर पुरातन छात्रों को निमंत्रण भी भेजे गए, कुछ विशिष्टजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से 1500 पुरातन छात्रों को बुलाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन कई ऐसे पुरातन छात्र हैं, जो अभी भी समारोह में बुलावे का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में 1950 में पहले बैच के छात्र और मानसिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय ग्वालियर के पूर्व कुलपति प्रो. चितरंजन ज्योतिषी और वर्ष 1953 में इसी संकाय के छात्र रहे पद्मश्री प्रो. राजेश्वर आचार्य को भी समागम में नहीं बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरातन छात्र समागम के बारे में जानकारी तो है, लेकिन अब तक किसी ने कोई संपर्क ही नहीं किया और न ही कोई निमंत्रण आया है। मेरे कई छात्रों को इसमें बुलाया गया है। ऐसा क्यों हुआ कुछ समझ नहीं पा रहा हूं।

पद्मश्री प्रो. राजेश्वर आचार्य

छात्र समागम का निमंत्रण नहीं आया है। 1950 से 1964 तक संगीत विभाग से डिप्लोमा कोर्स से लेकर पीएचडी भी किया। शिक्षक, विभागाध्यक्ष, संकायप्रमुख भी रहा। अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। प्रो. चितरंजन ज्योतिषी, पूर्व कुलपति

नीति आयोग के सीईओ आज करेंगे उद्घाटन

बीएचयू में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पुरातन छात्र समागम का शुभारंभ शुक्रवार को होगा। स्वतंत्रता भवन में सुबह 10 बजे नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत समारोह का उद्घाटन करेंगे। 18 जनवरी को समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति जस्टिस गिरधर मालवीय करेंगे।

 

पद्मविभूषण प्रो. जयंत नर्लिकर समेत आठ होंगे सम्मानित

दो दिवसीय समारोह के दौरान खगोलविद पद्म विभूषण प्रोफेसर जयंत वी. नर्लिकर समेत आठ लोगों को विशिष्ट पुरातन छात्र समागम पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा। इसमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, साफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स आफ इंडिया के डायरेक्टर जनरल डॉ. ओंकार राय, गायिका पद्मश्री डॉ सोमा घोष, प्रसिद्ध वायलिन वादक डॉ. संगीता शंकर, लंदन में आईएमआर ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक अनिरुद्ध मिश्रा, एसईआरबी, नई दिल्ली के सचिव प्रोफेसर संदीप वर्मा, डिजिटल इंडिया फाउंडेशन के प्रमुख प्रोफेसर अरविंद गुप्ता का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed