फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Many colonies in varanasi submerged Fear of theft increased due to floods people guarding house

बनारस में कई कॉलोनिया जलमग्नः बाढ़ में बढ़ी चोरी की आशंका, घर में पहरा दे रहे लोग

Wed, 11 Aug 2021 04:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 11 Aug 2021 04:49 PM IST
सार

कमिश्नरेट के वरूणा जोन के आदमपुर क्षेत्र के कोनिया, सरैया, ढेलवरिया, नक्खीघाट, पुराना पुल के कई मुहल्ले वरुणा के बाढ़ में हैं। उधर, लंका थाना क्षेत्र के सामनेघाट इलाके में मारुति नगर, शिवाजी नगर, वैष्णो नगर, सत्यम नगर कालोनी सहित नगवा के कई कालोनियों में गंगा का पानी लोगों के घरों में घुस आया है। 

विज्ञापन
Many colonies in varanasi submerged Fear of theft increased due to floods people guarding  house
बनारस में कई कॉलोनिया जलमग्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस में बाढ़ की परेशानियों के बीच चोरी की आशंका भी बढ़ गई है। वरुणा और काशी जोन के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में लोग मकान और दुकान की सुरक्षा के लिए पहरा दे रहे हैं। परिवार के एक या दो सदस्य घर में खुद को सुरक्षित रखते हुए निगरानी व्यवस्था में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन


 कमिश्नरेट के वरूणा जोन के आदमपुर क्षेत्र के कोनिया, सरैया, ढेलवरिया, नक्खीघाट, पुराना पुल के कई मुहल्ले वरुणा के बाढ़ में हैं। उधर, लंका थाना क्षेत्र के सामनेघाट इलाके में मारुति नगर, शिवाजी नगर, वैष्णो नगर, सत्यम नगर कालोनी सहित नगवा के कई कालोनियों में गंगा का पानी लोगों के घरों में घुस आया है। कहीं-कहीं मकान का भूतल डूब चुका है तो लोग दूसरी मंजिल पर अपना ठिकाना बनाए हुए हैं। बाढ़ पीड़ितों को आशंका है कि बाढ़ के समय चोरियां बढ़ जाती है। 
विज्ञापन


केस-एक
सामनेघाट के मारुति नगर में रहने वाले प्रिंस पांडेय का मकान डूब चुका है। भूतल के सभी सामान दूसरी और तीसरी मंजिल पर रखते हुए घर के सभी सदस्य अपने एक परिचित के यहां दुर्गाकुंड चले आए। हालांकि प्रिंस पांडेय चोरी के डर से घर की सुरक्षा में लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के पुराना पुल के पास सुहैल अंसारी का मकान पूरी तरह डूब चुका है। ऐेसे में परिवार के सदस्य जैतपुरा में एक रिश्तेदार के यहां शरण लिए हुए हैं। सुहैल अंसारी घर की छत पर रहकर सामानों की सुरक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed