{"_id":"62587bda0cab2c5ee24d6729","slug":"many-bighas-of-wheat-crop-burnt-due-to-short-circuit-varanasi-news-vns648366250","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शार्ट सर्किट से फसल जलने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। बृहस्पतिवार को पिंडरा के असिलापुर गांव में बिजली के तार से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल और भूसा जल गया। इस हादसे में कई किसानों का करीब बीस बीघा फसल जली। किसान रमेश सिंह ने बताया कि उनका तीन बीघा, आलोक सिंह का दो बीघा, राजेश मौर्य का एक बीघा इंदल पटेल का ढाई बीघा फसल जल गई।
उधर, चौबेपुर क्षेत्र के पचरांव गांव निवासी किसान पंकज तिवारी के खेत में बृहस्पतिवार की दोपहर विद्युत शार्ट सर्किट की चिंगारी से 30 बिस्वा गेहूं की फसल जल गई। आग लगते ही किसान ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, लेकिन फसल नहीं बच सकी।
------
मुआवजा के लिए यहां करें आवेदन
फसल जलने की घटना के बाद प्रभावित किसान मंडी परिषद की ओर से मंडी समितियों के माध्यम से संचालित खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत मुआवजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। अग्नि कांड से प्रभावित किसान को 90 दिनों के भीतर ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन और दुर्घटना में जली फसल की फोटो पहड़िया स्थित मंडी समिति के कार्यालय में ऑफलाइन देना होगा।