{"_id":"5fb3fb148ebc3e9bfa0ce043","slug":"manoj-tiwari-targeted-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- छठ पूजा की परंपरा को बिगाड़ना चाहते हैं दिल्ली के सीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- छठ पूजा की परंपरा को बिगाड़ना चाहते हैं दिल्ली के सीएम
Tue, 17 Nov 2020 10:02 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 17 Nov 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद मनोज तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद और दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंगलवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम कोरोना में प्रचार करते थे। उनकी रुचि इस दौरान भी शराब की दुकानों को खुलवाने में थी। अरविंद केजरीवाल छठ पूजा की परंपरा को बिगाड़ना चाह रहे हैं। यूपी और बिहार के लोगों से नाराज होकर वे ऐसा कर रहे हैं। छठ पूजा करने के लिए लोगों को नियमों के तहत छूट देनी चाहिए।
विज्ञापन
सांसद मनोज तिवारी ने दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अमर अनुपम के अस्पताल में ओपीजी मशीन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी और बिहार बड़े राज्य हैं और यहां डिप्टी सीएम रखने का प्रावधान है। महिला को डिप्टी सीएम बनाकर नारी सशक्तिकरण का उदाहरण दिया गया है।
विज्ञापन
सुशील मोदी का बचाव किया और कहा, उनकी बातों को गलत समझा जा रहा है। भाजपा में लोकतंत्र है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर निशाना साधते हुआ कहा कि राहुल गांधी को देश को समझने में भूल हो गई। जम्मू-कश्मीर को पंचायतें चला रही हैं और कुछ लोगों की देन से गुपकार ग्रुप चल रहा है।
विज्ञापन
राहुल गांधी बिहार में कन्हैया कुमार और कश्मीर में गुपकार के साथ जा रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी और अखिलेश यादव का भविष्य खराब किया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का जिक्र कर कहा कि विदेशों में भी राहुल गांधी बेइज्जती करा रहे हैं।