फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mann Ki Baat PM Modi mentioned Banaras said more than 10 crore tourists visit Kashi

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने किया बनारस का जिक्र, बोले- हर साल 10 करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंच रहे काशी

Sun, 30 Jul 2023 01:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 30 Jul 2023 01:45 PM IST
सार

मन की बात के 103वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि सावन का मतलब ही आनंद और उल्लास है। इस आस्था और परंपराओं का एक पक्ष और भी है। ये हमें गतिशील बनाते हैं। शिव अराधना के लिए कितने ही भक्त कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। बनारस पहुंचने वाले लोगों की संख्या भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। 

विज्ञापन
Mann Ki Baat PM Modi mentioned Banaras said  more than 10 crore tourists  visit Kashi
मन की बात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात रेडियो कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से बात की। इसमें उन्होंने वाराणसी और काशी विश्वनाथ धाम का जिक्र किया। पीएम मोदी वाराणसी से सांसद है, इसलिए वह यहां का अक्सर जिक्र करते हैं। मन की बात कार्यक्रम के 103वें एपिसोड में पीएम मोदी ने सावन की चर्चा की। कहा कि इस समय सावन का महीना चल रहा है।

विज्ञापन


महादेव की आराधना के साथ सावन हरियाली और खुशहाली से जुड़ा होता है। इसका बहुत महत्व रहा है। सावन के झूले, सावन की मेंहदी, सावन के उत्सव। सावन का मतलब ही आनंद और उल्लास है। इस आस्था और परंपराओं का एक पक्ष और भी है। ये हमें गतिशील बनाते हैं।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बिजली कटौती से बेहाल व्यापारी बीमार बेटी के साथ आधी रात धरने पर बैठा, अफसरों के छूटे पसीने
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव अराधना के लिए कितने ही भक्त कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। 12 ज्योतिर्लिंगों पर भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आपको ये जानकार भी अच्छा लगेगा कि बनारस में पर्यटकों की संख्या भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। अब काशी में हर साल 10 करोड़ से भी ज्यादा पर्यटक पहुंच रहे हैं। अयोध्या, मथुरा और उज्जैन में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।

सावन में झूलों के बीच सुनी गई मन की बात

Mann Ki Baat PM Modi mentioned Banaras said  more than 10 crore tourists  visit Kashi
वाराणसी में मन की बात कार्यक्रम सुनते लोग - फोटो : अमर उजाला

मन की बात कार्यक्रम का वाराणसी जिले में जगह-जगह प्रसारण हुआ। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र द्वारा अर्दली बाजार के भुवनेश्वर नगर कॉलोनी स्थित पार्क में आयोजन हुआ। पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में योग से लेकर सावन और बच्चों के झूलों की चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र कार्यलय के प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला विशिष्ट, अतिथि पार्षद अशोक मौर्य के साथ अन्य पार्षदगण थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed