फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   manikarnika ghat

मणिकर्णिका घाट पर कोरोना मरीज के शव की अफवाह से अफरा तफरी

Mon, 11 May 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
manikarnika ghat
वाराणसी। मणिकर्णिका घाट पर कोरोना मरीज के शव पहुंचने की अफवाह से भगदड़ की स्थिति बन गई। इस पर डोमराजा परिवार ने आग देने से मना कर दिया और सभी लोग घाट छोड़कर भाग निकले। हंगामे को देखकर घाट पर अंतिम संस्कार करने आए दूसरे लोग भी शव छोड़कर भागने लगे। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

दरअसल, रविवार को 39 जीटीसी में तैनात सचिन थापा की बहन तारादेवी का बीएचयू में इलाज के दौरान ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया था। सेना के जवान जब शव के अंतिम संस्कार के लिए मणिकर्णिका घाट पहुंचे तो वह पूरी तरह से सेना में उपयोग होने वाली किट पहने हुए थे। जवानों को इस वेश में देखकर लोगों में कानाफूसी शुरू हो गई। लोग चर्चा करने लगे कि यह किसी कोरोना पीड़ित मरीज का शव है। यह अफवाह प्रबल हुई तो अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस को जब घटना की सूचना मिली तो ब्रह्मानल चौकी प्रभारी राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। बीएचयू से मिले मृत्यु प्रमाणपत्र की जांच करने के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार की अनुमति दी गई। सेना के जवानों से उस किट को उतारने को भी कहा गया। घाट पर जब लोगों को पुलिस ने समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed