फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mangala Arati devotees on Shivaratri only 300 tickets

महाशिवरात्रि पर केवल 300 श्रद्धालुओं को मंगला आरती का टिकट

Thu, 03 Mar 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Thu, 03 Mar 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस दिन के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इस दिन मंदिर में होने वाली मंगला आरती में केवल 300 श्रद्धालुओं को ही शामिल होने का मौका मिलेगा। मंगला आरती के टिकट के लिए उन्हें 1251 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

आम दिनों में यह टिकट 251 रुपये में ही मिलता है। बुधवार को कमिश्नरी सभागार में कार्यपालक समिति की बैठक में यह फैसला हुआ। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण की अध्यक्षता में हुई बैठक में महाशिवरात्रि पर सुरक्षा संबंधी अन्य पहलुओं पर चर्चा की गई। मुख्य कार्यपालक अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन भोर में साढ़े तीन बजे मंगला आरती के बाद कपाट खुल जाएगा।

विज्ञापन

इसके बाद श्रद्धालु बाबा का दर्शन-पूजन कर सकेंगे। अहम यह है कि शाम पांच बजे से सात बजे तक ही वीआईपी लोग दर्शन कर सकेंगे। बताया कि आम दिनों में 251 रुपये में मिलने वाला मंगला आरती का टिकट शिवरात्रि के दिन 1251 रुपये में मिलेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए केवल 300 टिकट ही मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में श्रद्धालु आरती के लिए छह मार्च रात नौ बजे तक टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। इसके बाद कोई बुकिंग नहीं होगी। एक पहचान पत्र पर केवल दो टिकट ही दिया जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से श्रद्धालुओं को मिट्टी एवं थर्माकोल के बर्तन में जल ले जाने पर मनाही है। श्रद्धालुओं को चाहिए कि पीतल, तांबे के छोटे खुले पात्र में ही जल लेकर जाएं। बताया कि रुद्राभिषेक कराने वालों को भी छह मार्च की रात नौ बजे तक ही टिकट मिल पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed