फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man fell into 30 foot deep sewer people help him took out in varanasi

लोगों ने दिखाई एकजुटता: 30 फीट गहरे सीवर में गिरा शख्स, फल वाले की सूझबूझ से बची जान

Sat, 06 Feb 2021 04:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 06 Feb 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
Man fell into 30 foot deep sewer people help him took out in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में 30 फीट गहरे सीवर के नाले में एक युवक गिर गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसको बचा लिया। शख्स अलाउद्दीन जैतपुरा थाना क्षेत्र के जलालीपुरा गांव का रहने वाला था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वाराणसी के आदमपुर क्षेत्र के नव्वा पोखर फल मंडी के सामने से निर्माण कार्य के तहत खोदे गए 30 फीट गहरे सीवर के नाले में गिर गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे फैंटम दस्ता के सिपाही राजकुमार व हैड कांस्टेबल दुष्यंत कुमार यादव ने क्रेन की मदद से युवक को बाहर निकाला।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी दुष्यंत यादव ने बताया जैतपुरा निवासी अलाउद्दीन(32) रास्ते के किनारे टॉयलेट करने जा रहा था। अंधेरा होने की वजह से उस पैर फिसल गया और वो करीब 30 फीट गहरे सीवर में गिर गया। वहीं कुछ दूरी पर कल्लू सोनकर फल बेच कर घर जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर वो रुक गया। कल्लू समझ गया कि कोई व्यक्ति सीवर में कोई गिरा है। उसने कंट्रोल रूम को तत्काल सूचित किया। कुछ दूरी पर हम लोग ड्यूटी पर थे। गोलगढ्ढा से क्रेन बुला कर युवक को बाहर निकाला गया। युवक को मामूली चोट आई थी।

उसे पानी पिला कर कुछ देर बैठाया गया। तब उसने बताया टॉयलेट लगा था। अंधेरा होने की वजह से मेनहोल नहीं दिखा और गिर गया। सड़क निर्माण का कार्य चलने की वजह से उधर के मार्ग को बंद रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed