{"_id":"628631f1bc85bb7246257a4a","slug":"malviya-post-doctoral-fellowship-in-bhu-100-candidates-will-be-selected-know-last-date-and-conditions-of-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में मालवीय पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप: 100 अभ्यर्थियों का होगा चयन, जानें आवेदन की अंतिम तिथि एवं शर्तें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में मालवीय पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप: 100 अभ्यर्थियों का होगा चयन, जानें आवेदन की अंतिम तिथि एवं शर्तें
Thu, 19 May 2022 05:32 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 19 May 2022 05:32 PM IST
सार
इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस के तहत बीएचयू की ओर से 100 लोगों को मालवीय पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की ओर से 100 लोगों को मालवीय पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप देने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए भारतीय नागरिक, विदेशी नागरिक, भारतीय मूल के व्यक्ति (पीआईओ), ओवरसीज सिटीजंस ऑफ इंडिया (ओसीआई) आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
फेलोशिप के तहत चयनित अभ्यर्थी को एक लाख रुपये मासिक और तीन लाख रुपये का वार्षिक अनुसंधान अनुदान भी दिया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से गुरुवार को इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस के तहत शुरू की गई फेलोशिप के लिए विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, मानविकी तथा अन्य प्रोफेशनल विषयों में तकरीबन 100 स्थानों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसकी अवधि दो वर्ष है। जिसे अनुकूल मूल्यांकन के आधार पर एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है। फेलोशिप के लिए 17 जून तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
कौन कर सकता है आवेदन
जिन लोगों ने टाइम्स हायर एजुकेशन और क्यूएस रैंकिंग के आधार पर विश्व के शीर्ष 100 संस्थानों से पीएचडी की हो और उनका शैक्षणिक रिकॉर्ड बहुत अच्छा हो या फिर जिनके पास शीर्ष 100 संस्थानों में दो वर्ष का पोस्ट डॉक्टोरल अनुभव हो, वे आवेदन कर सकते हैं। आयु 17 जून 2022 तक 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। इस बारे में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन