फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरतें सावधानियां! मकर संक्रांति पर चाइनीज मांझे से न करें पतंगबाजी, पिछले साल कई लोगों का कटा था गला

Tue, 14 Jan 2020 12:23 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 14 Jan 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Makar sankranti kite festival Kite flying carefully do not use chinese manjha varanasi
पतंग उड़ाने में बरतें सावधानियां। - फोटो : अमर उजाला

मकर संक्रांति पर जमकर पतंगबाजी होती है, इसे पतंगों का त्योहार भी कहा जाता है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाती है। बनारस में आसमान में इठलाती सतरंगी पतंगे, घरों से लेकर गंगाघाट और उस पार रेती पर भक्काटे की आवाज दिनभर गूंजती रहती हैं। यह सिलसिला सुबह से लेकर दिन ढलने तक चलता रहता है। पतंगें जमी से लेकर आसमां में तैरती रहती हैं।

Makar sankranti kite festival Kite flying carefully do not use chinese manjha varanasi

एक दूसरे की पतंग को काटने, पेच लड़ाने की होड़ मची रहती है। मकर संक्रांति के पर्व पर युवा, बुजुर्ग, बच्चों और महिलाएं सभी लोग हाथ आजमाते हैं। छतों और मैदानों पर डीजे भी बजाए जाते हैं।

Makar sankranti kite festival Kite flying carefully do not use chinese manjha varanasi

पतंगबाजी करते समय सबसे ज्यादा हमें सावधान होने की जरूरत होती है। क्योंकि इससे कभी भी पशु-पक्षियों और लोगों के साथ हादसा हो सकता है। क्योंकि बहुत से लोग पतंग उड़ाने के लिए चाइनीज मांझे का प्रयोग करते हैं, जो बिल्कुल कानून के खिलाफ है। पतंग उड़ाते समय चाइनीज मांझे की पशु-पक्षु और लोग भी चपेट में आ जाते हैं, जिससे वह घायल जाते हैं, पक्षियों की तो मौत भी हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar sankranti kite festival Kite flying carefully do not use chinese manjha varanasi

छह लोग हुए थे घायल :
बनारस में पिछले साल 2019 में ही मकर संक्रांति पर हुई पतंगबाजी के दौरान पशु-पक्षियों के साथ ही आमजन भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चौकाघाट रोड पर चाइनीज मंझे की जद में आने से रामकटोरा निवासी जितेंद्र विश्वकर्मा का गला कट गया था। आननफानन में उसे मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे 15 टांके लगाए गए।

विज्ञापन
Makar sankranti kite festival Kite flying carefully do not use chinese manjha varanasi

दालमंडी निवासी जावेद चाइनीज मंझे की चपेट में आकर चेतगंज क्षेत्र में घायल हो गया। बौलिया तिराहे के पास बाइक सवार राम प्रकाश का मांझे से गला कट गया। वहीं, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के पास स्कूटी सवार दो युवतियां चाइनीज मंझे की चपेट में आकर घायल हो गईं और उनका उपचार कराया गया था। भोजूबीर में बाइक सवार प्रशांत राय की नाक और पलक मांझे से कट गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed