फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Makar Sankranti 2022 ganga snan varanasi devotees will come in Kashi parking made these places from 14 to 16 January see route diverson plan

मकर संक्रांति 2022: काशी में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, 14 से 16 तक घर से निकलने के पहले जान लें ट्रैफिक प्लान

Wed, 12 Jan 2022 09:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 Jan 2022 09:39 PM IST
सार

मकर संक्रांति के मौके पर गंगा स्नान के लिए हर वर्ष वाराणसी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। इस बार श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो, इसके मद्देनजर 14 से 16 जनवरी तक वाराणसी में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2022 ganga snan varanasi devotees will come in Kashi parking made these places from 14 to 16 January see route diverson plan
वाहन पार्किंग के लिए जगह तय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर संक्रांति के मद्देनजर वाराणसी में बाहर से आने वाले वाहनों के लिए यातायात पुलिस कमिश्नरेट की ओर से 14 से 16 जनवरी की सुबह के लिए यातायात पार्किंग की व्यवस्था निर्धारित की गई है। निर्धारित पार्किंग में वाहनों को खड़ा कर श्रद्धालु स्नान ध्यान के लिए जा सकेंगे।

विज्ञापन


प्रयागराज की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को अमरा-अखरी की तरफ मोड़ दिया जाएगा। रविंद्रपुरी से कीनाराम मंदिर के पास सड़क के किनारे दोनों तरफ खड़े किए जाएंगे और श्रद्धालु वहां से पैदल जाएंगे। प्रयागराज की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को जगतपुर में पुराना हनुमान मंदिर के पास पार्क कराया जाएगा।
विज्ञापन


जबकि आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर और अत्यधिक वाहन होने पर कटिंग मेमोरियल स्कूल नदेसर के मैदान में पार्किंग स्थल में पार्क कराया जाएगा। वहीं बिहार और चंदौली के तरफ से आने वाले छोटे वाहनों को पीली कोठी स्थित नेशनल इंटर कॉलेज और अन्य वाहनों को भदऊचुंगी के दाहिने तरफ रेलवे विभाग के मैदान में पार्क कराया जाएगा। पड़ाव की तरफ से आने वाले वाहनों को राजघाट के बालूमंडी के पास पार्क कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः 15 जनवरी को लगेगी पुण्य की डुबकी, 14 जनवरी की रात को भगवान भास्कर करेंगे मकर राशि में प्रवेश

शहर में गोलगड्डा के तरफ से आने वाले वाहनों को मछोदरी पार्क, बेनियाबाग में भीड़ का दबाव होने पर वाहनों को लहुराबीर पर रोककर क्वींस इंटर कॉलेज और संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में पार्क में, चांदपुर चौराहा से आने वाले वाहनों को मंडुआडीह की तरफ स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया और लहरतारा कैंसर अस्पताल के बगल में स्थित स्टेडियम और इंगलिशिया लाइन के पास, विशेश्वरगंज, कबीर चौरा व दारानगर के तरफ से आने वाले वाहनों को मैदागिन टाउन हाल व कंपनी बाग में, कैंट व मलदहिया से साजन होकर आने वाले वाहनों को भारत माता मंदिर, कबीरचौरा, लहुराबीर व रामापुरा की तरफ से आने वाले वाहन को बेनिया में, गुरुबाग व रामापुरा से आने वाले वाहनों को मजदा सिनेमा हाल की पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। 

वीआईपी और जिला प्रशासन के लिए पार्किंग की व्यवस्था

मैदागिन तक आने वाले वीआईपी और जिला प्रशासन के अधिकारियों के वाहनों को टाउन हॉल, कंपनी बाग में पार्क कराया जाएगा। किसी भी वाहन को मैदागिन से आगे कोई भी नहीं जाने दिया जाएगा। रामापुरा के तरफ आने वाले वीआईपी और जिला प्रशासन के अधिकारियों के वाहन सनातन धर्म इंटर कॉलेज में पार्क कराया जाएगा।

रामापुरा से आगे किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। पार्किंग स्थल भर जाने पर वैकल्पिक पार्किंग बेनियाबाग में रहेगी। जबकि पीएसी, सीआरपीएफ के सुरक्षा कर्मियों को लेकर जाने वाले वाहन टाउन हाल, कंपनी बाग में खड़े होंगे। इसी प्रकार ड्यूटी में जाने वाले सुरक्षाकर्मी अपने दो पहिया वाहन टाउन हॉल पार्किंग में अपने वाहन पार्क करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed