फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Major accident in Varanasi many people died due to car collided with dumper

वाराणसी में भीषण हादसा: हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से भिड़ी कार, विंध्याचल से लौट रहे चार श्रद्धालुओं की मौत

Thu, 10 Oct 2024 10:09 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 10 Oct 2024 10:09 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से कार टकराने से चार दर्शनार्थियों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। 

विज्ञापन
Major accident in Varanasi many people died due to car collided with dumper
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के कछवा रोड पर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहाड़ा गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप गुरुवार की भोर में बड़ा हादसा हुआ। एक ढाबे के पास हाईवे पर खड़े डंपर में विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पीछे से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे। जिसमें 12 वर्षीय एक बच्चा घायल है। 

विज्ञापन


यह है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह भोर में मार्निंग वॉक करने वालों ने देखा कि एक डंपर में कार फंसी है। उसमें लोग घायल फंसे हैं। वहीं घटना के बाद डंपर चालक क्षतिग्रस्त कार को छोड़कर वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। घटनास्थल से डंपर 100 मीटर दूर जा चुका था। इसी दौरान लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायल को निकलवाने के साथ एंबुलेंस बुलाकर ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया। जिसमें चार लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

Major accident in Varanasi many people died due to car collided with dumper
मृत दीपक, दीपमाला पांडेय, फूलकेसरी देवी की फाइल फोटो - फोटो : परिजन
मृतकों में फूल केसरी देवी (55), दीपक कुमार पांडेय (35), दीपमाला पांडेय पत्नी दीपक पांडेय (32) व एक अन्य शामिल है। वहीं घायल शिवांश पांडेय (12) पुत्र दीपक पांडेय को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सभी वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के बताए गए हैं। उधर, डंपर को रोकने के दौरान लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस के पहुंचते ही जाम समाप्त करा दिया गया और यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed