फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maharshi Valmiki Jayanti Uninterrupted recitation Ramayana temples and monasteries ritual bathing

महर्षि वाल्मीकि जयंती: मंदिरों और मठों में रामायण का अखंड पाठ, गंगा स्नान कर किए दान-पुण्य; पूर्णिमा पर पूजन

Tue, 27 Oct 2026 01:59 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 27 Oct 2026 01:59 PM IST
सार

महर्षि वाल्मीकि जयंती और पूर्णिमा पर मंदिरों व मठों में धार्मिक आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने रामायण का अखंड पाठ किया और गंगा में स्नान कर दान-पुण्य किया। मंदिरों में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा और लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
Maharshi Valmiki Jayanti Uninterrupted recitation Ramayana temples and monasteries ritual bathing
महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाते रामालयम के भक्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अश्विन मास की पूर्णिमा पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। घाट किनारे मंदिरों में पूजन किया। इसके साथ ही कोजागिरी उत्सव, महर्षि वाल्मीकि और पराशर जयंती मनाई गई। मंदिरों, मठों में श्री रामचरितमानस और वाल्मीकि रामायण का अखंड पाठ हुआ।    

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नरेंद्र कुमार शास्त्री अनुसूचित जाति छात्रावास कैंट में महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। समिति के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार चौधरी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना करके ऐतिहासिक कार्य किया। विश्व में मानवता व भाईचारा का संदेश दिया। इस मौके पर कैप्टन पंधारी राम, वीएन राम, प्रो. के आर शास्त्री, राजेन्द्र सिंह, शैलेंद्र कुमार, निर्मला चौधरी, आशुतोष चौधरी, नत्थू राम, बाबूलाल, अखिलेश कुमार, मनोज कुमार चौधरी आदि रहे। 

विज्ञापन
Trending Videos

मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्र आश्रम में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि रामायण का पाठ उरमिरी सोमायजुलु के शिष्यों ने किया। आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वीवी सुंदर शास्त्री, पप्पू कृष्ण प्रसाद, विरुपाक्ष शर्मा, मारकंडे शर्मा, पप्पू नरसिम्हा मूर्ति, रुकमणी देवी, सीता देवी आदि ने पूजन किया। 

रोहनिया क्षेत्र के बघेड़ घमहापुर गंगापुर स्थित राम जानकी मंदिर में श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ हुआ। आयुष मंत्री दयाशंकर दयालु, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, विधायक डॉ. सुनील पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने भी पूजन किया। साथ ही भंडारे का भी आयोजन हुआ। आयोजक राजेश जैन ने बताया कि यह आयोजन आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। बहुजन समता पार्टी और पूर्वांचल मूवमेंट ने भेलूपुर स्थित कार्यालय में भी वाल्मिकी जयंती समारोह का आयोजन किया। 

विज्ञापन

n पंचगंगा घाट पर जला आकाशदीप : शरद पूर्णिमा से ही घाट किनारे आकाशदीप जलने लगे हैं। सोमवार को भी पंचगंगा घाट पर आकाशदीप जलाए गए। मंगलवार को गंगा सेवा निधि की ओर से शहीदों की याद में दशाश्वमेध घाट पर जलाया जाएगा। जबकि गंगोत्री सेवा समिति के आकाशदीप का शुभारंभ रविवार को ही राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने किया। 

कोजागिरी उत्सव पर सजी संगीत संध्या
श्री काशी महाराष्ट्र सेवा समिति की ओर से कोजागिरी उत्सव मनाया गया। चौक सिद्धेश्वरी स्थित नीलकंठ स्मृति भवन में संगीत संध्या का आयोजन हुआ। महालक्ष्मी भजन मंडली और वसुधा दीक्षित ने प्रस्तुती दी। मंडली के कलाकारों ने देवी गीत और भजन पेश किया। वसुधा ने राग रागेश्री में बड़ा ख्याल की बंदिश से शुरुआत की। उन्होंने मराठी नाट्य संगीत सुरानो चंद्र व्हा...सुनाया। उन्होंने श्रीरंगा कमलकांता या वृंदावनी वेणू या... तथा अभंग- माझे माहेर पंढरी... के मराठी सुरों से भावविभोर कर दिया। तबले पर किशन रामडोहकर और हारमोनियम पर जमुना वल्लभ गुजराती ने संगत की। 

विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि की रामायण भारतीय संस्कृति का प्रेरणास्रोत : अशोक
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की ओर से हुए आयोजन में वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन, विचारों और समाज को दिए उनके योगदान को याद किया। 

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की रामायण भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आदर्श जीवन की प्रेरणास्रोत है। उनके विचार समाज को सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनके जीवन से सत्य, सदाचार और समानता की सीख मिलती है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने कहा कि उनके विचार समाज में समानता, न्याय, सत्य और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की प्रेरणा देते हैं। अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेश राम ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि महान ऋषि और कवि थे। उन्होंने संस्कृत महाकाव्य रामायण की रचना की, जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन का वर्णन है। अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप ने की। संचालन रजनीश कनौजिया ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार सोनकर, सनोज कुमार भारती, अजय कुमार सोनकर, सतवंत भारती, अवनिंद्र चौधरी, शिवलाल सोनकर, अनुराग चौधरी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed