फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahakumbh 2474 people became victims of road accidents in 40 days

अमर उजाला पड़ताल: महाकुंभ के दौरान 40 दिन में 2474 लोग हादसे के शिकार, 12 से 6 बजे के बीच 400 घायल

Tue, 25 Feb 2025 05:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 25 Feb 2025 05:14 PM IST
सार

महाकुंभ जाने के दौरान हाईवे पर ज्यादातर हादसे हुए। इसमें 60 फीसदी लोगों को सिर में गंभीर चोट लगी। 40 दिन में 2474 लोग हादसे के शिकार हुए। इनमें 12 से 6 बजे के बीच 400 लोग घायल हुए। 

विज्ञापन
Mahakumbh 2474 people became victims of road accidents in 40 days
Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु प्रयागराज जा रहे हैं। हाईवे पर वाहनों का दबाव होने से हादसे भी बढ़े हैं। पिछले 40 दिन में हादसे में घायल होकर 2474 लोग आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे। इसमें 60 फीसदी लोगों के सिर में गंभीर चोट लगी। इसमें आधी रात के बाद 12 से 6 बजे के बीच 400 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में 14 जनवरी से 22 फरवरी तक 2474 लोग हादसे में घायल होकर पहुंचे। पिछले महीने 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ में हर दिन घायलों को लेकर 108 एंबुलेंस पहुंच रही हैं। कुछ लोगों को निजी एंबुलेंस से लाकर भर्ती करवाया गया। 
विज्ञापन


बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में वाराणसी के साथ ही गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही, चंदौली सहित आसपास के जिलों के साथ ही बिहार में होने वाले हादसे में घायलों का इलाज किया गया। इसमें कई लोग तो परिवार के साथ यात्रा के दौरान घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

1516 पुरुष, 575 महिलाएं, 490 बच्चे घायल

ट्रॉमा सेंटर में इलाज करवाने वालों के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक 1516 पुरुष, 575 महिलाएं और 490 बच्चे हादसे में घायल हुए हैं। ज्यादातर हादसे कुंभ जाने के दौरान हाईवे पर हुए। खड़े वाहन में पीछे से भिड़ने से ज्यादा हादसे हुए।

किस समय पहुंचे कितने घायल
  • 6-9 बजे सुबह 120
  • 9-12 बजे 230
  • 12-3 बजे दोपहर 364
  • 3-6 बजे शाम 440
  • 6-9 बजे शाम 480
  • 9-12 बजे रात 440
  • 12 से 3 बजे सुबह 280
  • 3-6 बजे सुबह 120

क्या बोले अधिकारी
नेशनल हाईवे पर हुए हादसों में घायलों में ज्यादातर में सिर में चोट लगी। सभी लोगों का निशुल्क उपचार किया गया। इमरजेंसी घटनाओं के लिए अलग ट्राएज एरिया भी बनाया गया है। -प्रो. सौरभ सिंह, प्रभारी ट्रॉमा सेंटर बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed