फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahabhishek of Prabhupada's Deity with 51 types of juice

Varanasi: प्रभुपाद के विग्रह का 51 प्रकार के जूस से महाभिषेक, मंगला आरती और श्रृंगार की अद्भुत छटा

Sun, 21 Aug 2022 07:44 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2022 07:44 AM IST
सार

दुर्गाकुंड स्थित मंदिर परिसर में जन्माष्टमी महामहोत्सव के अंतिम दिन हर्ष और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान श्री प्रभुपाद के विग्रह का 51 प्रकार के जूस से महाभिषेक किया गया।

विज्ञापन
Mahabhishek of Prabhupada's Deity with 51 types of juice
इस्कॉन मंदिर में जलाभिषेक - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) की ओर से श्रील प्रभुपाद का 126 वां आविर्भाव दिवस व नंदोत्सव मनाया गया। दुर्गाकुंड स्थित मंदिर परिसर में जन्माष्टमी महामहोत्सव के अंतिम दिन हर्ष और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रील प्रभुपाद के विग्रह का 51 प्रकार के जूस से महाभिषेक किया गया। इसके पूर्व मंदिर में मंगला आरती, शृंगार एवं राजभोग की आरती विधि-विधान से हुई।
विज्ञापन


शनिवार को आयोजित महामहोत्सव में आईटी बीएचयू के विद्यार्थियों ने भक्तों के साथ हरिनाम संकीर्तन किया। मंदिर प्रबंधन के अध्यक्ष अच्युत मोहन दास ने कहा कि श्रील प्रभुपाद भगवान श्री कृष्ण के अनन्य भक्त थे। 70 वर्ष की आयु में उन्होंने अत्यंत दृढ़ निश्चय के साथ इस्कॉन की स्थापना करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक ऐसे परिवार का सृजन किया, जहां सभी लोग सौहार्द के साथ भगवान श्री कृष्ण की भक्ति व प्रचार कर सकें।
विज्ञापन


मंदिर में भक्तों के साथ नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया और हजारों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भंडारा ग्रहण किया। इस अवसर पर साक्षी मुरारी दास, मुरारी गुप्त दास, रसिक गोविंदा, धवल पटेल, आनंद दास, कुमार गौरव, किशन दास ने सेवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed