{"_id":"6268fa1501e4174bb964fe77","slug":"mah-e-ramadan-tirnga-feni-sevai-became-first-choice-on-this-eid-shopping-in-varanasi-markets","type":"story","status":"publish","title_hn":"माह-ए-रमजान: ईद पर पहली पसंद बनी तिरंगा फेनी सेवई, बाजारों में जमकर हो रही खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माह-ए-रमजान: ईद पर पहली पसंद बनी तिरंगा फेनी सेवई, बाजारों में जमकर हो रही खरीदारी
Wed, 27 Apr 2022 01:38 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:38 PM IST
सार
ईद की खरीदारी को लेकर वाराणसी के बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। बाजारों में विभिन्न प्रकार की सेवइयां मिल रही हैं। तिरंगा फेनी, डबल फेनी एवं लाल फेनी की मांग सबसे अधिक है।
विज्ञापन
ईद पर पहली पसंद बनी तिरंगा फेनी सेवई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ईद की खरीदारी को लेकर वाराणसी के बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। बाजारों में विभिन्न प्रकार की सेवइयां मिल रही हैं। तिरंगा फेनी, डबल फेनी एवं लाल फेनी की मांग सबसे अधिक है। सेवई विक्रेता इरफान का कहना है कि कोरोना काल के बाद बाजारों में रौनक बढ़ी है। बाजार में 80 से लेकर 300 रुपये प्रति किलो की दर से सेवई की बिक्री हो रही है। वहीं, ईद पर बाजारों में कई प्रकार की टोपियां एवं रुमाल भी मिल रहे हैं। विक्रे ता मो. वसीम खान ने बताया कि इंडियन बुकिज टोपी की सबसे अधिक मांग है।
विज्ञापन
सेवई दाम
तिरंगा फेनी 250
पंजाबी गोल्डन 200
महीन लच्छा 160
डबल फ्राई 200
तंदुर भूना सेवई 200
नोट : सेवई की कीमत प्रति किलो ग्राम के अनुसार
टोपियों की कीमत
टोपी कीमत
इंडियन बुकिज 200
अफगानी 60
इंडोनेशिया 40-200
टर्की 150
पाकिस्तानी बोखारा 200
रुमाल की कीमत
अरफाती 200
मक्का 150
मौलाना 150
पाकिस्तानी रुमाल 300
सऊदी 500
नोट : टोपियों एवं रुमाल की कीमत प्रति पीस में