फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mafia Dhruv Singh Kuntu demanding threats and extortion on phone from Azamgarh jail FIR

आजमगढ़ जेल से फोन पर धमकी और रंगदारी मांग रहा माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू, दो मुकदमा दर्ज

Tue, 06 Oct 2020 01:11 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 06 Oct 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Mafia Dhruv Singh Kuntu demanding threats and extortion on phone from Azamgarh jail FIR
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

प्रदेश के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू पर जीयनपुर कोतवाली में धमकी देने और रंगदारी मांगने के दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एक मुकदमे में कुंटू के अलावा उसके छह समर्थकों और दूसरे में एक समर्थक को भी नामजद किया है। एक प्रकरण बीएलओ की ड्यूटी लगाने का है तो दूसरा रंगदारी मांगने का है।

विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली में दर्ज पहला मुकदमा सगड़ी तहसील के निर्वाचन कार्यालय में बीएलओ की ड्यूटी लगाने वाले आदर्श सिन्हा निवासी सिविल लाइंस थाना शहर कोतवाली ने दर्ज कराया। तहरीर में बताया कि अपने मनपसंद के बीएलओ की ड्यूटी लगवाने के लिए शिव कुमार यादव निवासी खतीरपुर थाना कोतवाल जीयनपुर उसके पास आया और मोबाइल से जेल में बंद कुंटू सिंह से बात कराई। कुंटू सिंह ने उसे बीएलओ की ड्यूटी न लगाने पर जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन

वहीं दूसरा मुकदमा जहानागंज थाना क्षेत्र के धनहुआ गांव निवासी रंजीत सिंह ने दर्ज कराया। तहरीर में उसने बताया कि कुंटू सिंह के समर्थकों ने उसे रास्ते में रोका और जेल में बंद कुंटू सिंह से मोबाइल पर बात कराई। कुंटू सिंह ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी और पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

कुंटू से बात कराते वालों में रिजवान व एहसान निवासी समुद्रपुर, रामविजय व दुर्ग विजय निवासी भदीर थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद मऊ, सुरेंद्र यादव निवासी घुसवा व विजय निवासी हसनपट्टी थाना कोतवाली जीयनपुर शामिल हैं।


एसपी आजमगढ़, सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि दोनों प्रकरणों की शिकायत मेरे पाई आई थी, जिसके आधार पर जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। मुकदमा दर्ज कराकर विवेचना कराई जा रही है। विवेचना में आरोप की पुष्टि होने पर सभी पर गैंगस्टर लगाया जाएगा और उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed