फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP state president taunted on INDIA Opposition in azamgarh said these are selfishness

UP Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी गठबंधन पर कसा तंज, बोले- अपने स्वार्थ के लिए एक मंच पर आए ये लोग

Wed, 19 Jul 2023 05:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 19 Jul 2023 05:08 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी बुधवार को आजमगढ़ पहुंचे। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग बैठक के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष और उनके गठबंधन पर हमला बोला। 

विज्ञापन
BJP state president taunted on INDIA Opposition in azamgarh said these are selfishness
आजमगढ़ भाजपा कार्यालय में भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि विपक्ष का गठबंधन सिर्फ चुनावी गठबंधन है। पिछले चुनावों में विपक्ष के गठबंधनों का क्या हाल हुआ था यह सभी जानते हैं। एक मंच पर सभी केवल फोटो सेशन के लिए बैठे थे। इस स्वार्थ के गठबंधन में जनता का कोई हित नहीं है। भूपेंद्र सिंह चौधरी बुधवार को आजमगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर मीडिया से बात कर हे थे।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी और भाजपा के साथ जनता का गठबंधन है। पिछली बार की चुनाव की तरह इस बार भी जनता का आशीर्वाद हम लोगों के साथ है। भाजपा सबका साथ सबका विकास और जन कल्याण के मुद्दे पर चुनाव में है। जबकि विपक्षी गठबंधन के पास अपने स्वार्थ के अलावा कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मायावती ने विपक्षी गठबंधन इंडिया से बनाई दूरी, लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन का धर्म सिर्फ भाजपा ही निभाती है

जनता का ध्यान भटकाने के लिए अपनी सरकारों में तो इन लोगों ने कुछ किया नहीं। आज गठबंधन के नाम पर जनता को गुमराह करना चाहते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव हो या न हो गठबंधन का धर्म सिर्फ भाजपा ही निभाती है। परिवारवाद की पार्टियां सिर्फ अपना स्वार्थ साधने के लिए गठबंधन करती है।

यही कारण है कि चुनाव बाद उनके गठबंधन का पता नहीं चलता। अन्य पार्टियों से नेताओं के भाजपा में शामिल होने की बात पर कहा कि जो लोग विकास चाहते है। भाजपा की नीतियों से प्रभावित हैं वह लोग आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed