फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Made Page on social media and earning well Influencers of varanasi told their achievement

अमर उजाला संवाद: सोशल मीडिया पर पहचान बनाई, कर रहे अच्छी कमाई, इन्फ्लुएंसर्स ने बताई उपलब्धि

Sun, 30 Jul 2023 10:19 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 30 Jul 2023 10:19 AM IST
सार

वाराणसी शहर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शनिवार को चांदपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय आए और विशेष संवाद में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि हर आयु वर्ग के लोग सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। 

विज्ञापन
Made Page on social media and earning well Influencers of varanasi told their achievement
अमर उजाला कार्यालय में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया के जरिये काशी के धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व से देश-दुनिया को रूबरू कराने वाले वाराणसी शहर के युवाओं ने अपनी खास पहचान बनाई है। खुद का सेलिब्रेटी के तौर पर स्थापित करके वे अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कहते हैं कि अगर मेहनत व लगन से काम किया जाए तो इसे पेशे के तौर पर अपनाया जा सकता है। संभावनाएं बहुत हैं। बस, व्यूवर्स की नब्ज पकड़ने की जरूरत है। शहर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शनिवार को चांदपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय आए और विशेष संवाद में अपने अनुभव साझा किए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर आयु वर्ग के लोग सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। कोई खान-खान का सेगमेंट पसंद करता है तो कोई हंसी-ठिठोली में बंध जाता है। बनारसी भौकाल भी खूब पसंद किया जा रहा है। इसका फायदा उठाते हैं। वीडियो बनाकर डालते हैं। अच्छे व्यूज भी मिलते हैं। एक सोशल मीडिया इन्फ्यूएंसर ने बताया कि प्रति माह तीन लाख रुपये तक की कमाई हो जाती है। युवा इसे पेशे के तौर पर अपना सकता है। बड़ी कंपनियां ब्रांड प्रमोशन के लिए संपर्क कर रही हैं। राजनीतिक दल भी प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आ रहे हैं।

विज्ञापन

खुशी श्रीवास्तव
 खुशीश्री
इंस्टाग्राम फॉलोवर्स- 27,600
अपनी बात खुलकर रख सकूं, इसलिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। इंस्टाग्राम पर पेज बनाया और लोगों से जुड़ने लगी। अपने पेज के माध्यम लोगों को काशी के ऐतिहासिक, धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व से रूबरूकराती हूं। साथ ही लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो बनाती हूं। 

साक्षी दुबे
पेज- Sakshidubey_626
फेसबुक फॉलोवर्स- तीन लाख 40 हजार 
इंस्टाग्राम फॉलोवर्स 1,75,000
मुझे एक्टिंग पसंद थी, लेकिन हर किसी को बड़ा मंच नहीं मिल पाता है। इसलिए फेसबुक पर पेज बनाया। मेरे मन में आया कि लोगों को बनारसी जीवन और बनारसी भौकाल से जुड़े वीडियो बनाने पर काम करती हूं। इसे लोगों ने भी पसंद किया। कम उम्र में ही पहचान मिली है।

विज्ञापन

शुभम ठाकुर
पेज- शुभमठाकुर वाराणसी गाई
इंस्टाग्राम फॉलोवर्स 20,000
जब वीडियो बनाना शुरू किया तो मम्मी, पापा बोलते थे कि पढ़ो लिखो मत, बस वीडियो बनाओ। फिर मेरे मन में आया की मम्मी-पापा के साथ इन मुद्दों पर वीडियो बनाऊं। अब मम्मी पापा और भाई के साथ परिवार से जुड़े वीडियो बनाता हूं। लोग उसे पसंद भी कर रहे हैं।

वर्षा पटेल
पेज- वर्षा 3989
इंस्टाग्राम फॉलोवर्स 4,18,000
मैं, गांव से जुड़ी हूं। लोगों की मानसिकता थी कि लड़कियां सोशल मीडिया का प्रयोग नहीं कर सकती हैं। यह ठीक नहीं है। तब मैंने इंस्टाग्राम पर सक्रियता बढ़ाई। अब मेरी अच्छी पहचान है। पैसे भी कमा रही हूं। बड़े ब्रांड प्रमोशन के लिए संपर्क कर रहे हैं।

शालिनी पाल
पेज- शालिनी पाल वाराणसी
इंस्टाग्राम फॉलोवर्स 15,000
एमएससी की छात्रा हूं। सब चाहते हैं कि पढ़ाई पर ध्यान दूं। सोशल मीडिया पर सक्रियता या फिर खेलकूद से दूर रहूं। इससे तनाव में आ गई। तनाव दूर करने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाई। लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो बनाए और पोस्ट किए। इसे लोगों ने पसंद किया। अच्छे व्यूज मिल रहे हैं। 

रवि देव मिश्रा
पेज- बनारसी भौकाल
फेसबुक फॉलोवर्स 3,66,000
सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को बनारस के दर्शन कराता हूं। पर्यटन स्थल, मंदिर, घाट के साथ ही बनारस से जुड़ी अन्य जानकारी देता हूं। कमाई भी अच्छी होने लगी है। पहचान बन गई है। काम को पसंद किया जा रहा है। आप मेहनत व लगन से कुछ भी करेंगे तो नतीजा सकारात्मक होगा।

श्वेताभ यादव
पेज- बनारसी भुक्कड़
फेसबुक फॉलोवर्स 16, 500
अपने पेज के माध्यम से बनारसी व्यंजन के बारे में बताता हूं। जब सोशल मीडिया से जुड़ा, तब लगा कि बनारसी खानपान के शौकीन ज्यादा हैं। अब मेरी अच्छी पहचान बन चुकी है।

स्वप्निल गर्ग
पेज- वंडर विथ स्वप्निल
इंस्टाग्राम फॉलोवर्स 28,300
मुझे घूमने का शौक है। जहां भी जाता था, वीडियो बनाता था। फिर सोचा अपने शौक को सोशल मीडिया पर ले जाऊं। इससे घूमने का शौक भी पूरा होगा और कमाई हो जाएगी। पहचान भी बनेगी। यह सोच सही साबित हुई। अब सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है।

सूर्यभान सिंह
पेज- ब्यूटी ऑफ बनारस
इंस्टाग्राम फॉलोवर्स 40,200
युवाओं से जुड़े वीडियो बनाता हूं। बनारस की कला, संस्कृति और यहां के रहन-सहन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालता हूं। इसे खूब पसंद किया जा रहा है। विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में दाखिलेसे जुड़ी जानकारी भी पेज पर मिल जाएगी।

शुभ मोहले
पेज- ठेठ बनारसी
फेसबुक फॉलोवर्स 90, 200
ठेठ बनारसी यानी जो पैदा ही बनारस में हुआ हो उसके व्यवहार और बोली से जुड़े वीडियो बनाता हूं। इससे अलग पहचान मिली है। ठेठ बनारसी वीडियो खूब पसंद किए जा रहे हैं। इससे अच्छी कमाई भी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed