{"_id":"5f809c3c1b203d363c22e684","slug":"maa-vindhyavasini-temple-the-lowest-offerings-of-devotees-in-vindhyachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां विंध्यवासिनी मंदिर: दर्शन को आए भक्तों के चढ़ावे की हुई गिनती, मिला अब तक का सबसे कम चढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां विंध्यवासिनी मंदिर: दर्शन को आए भक्तों के चढ़ावे की हुई गिनती, मिला अब तक का सबसे कम चढ़ावा
Sat, 10 Oct 2020 01:08 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर के विंध्याचल में कोरोना काल में मां विंध्यवासिनी माता मंदिर, अष्टभुजा और कालीखोह मंदिर में रखे गए दान पात्रों से 12 लाख 76 हजार 550 रुपये प्राप्त हुए। यह अब तक का सबसे कम चढ़ावा है। प्रशासनिक भवन में अधिकारियों की निगरानी में गिनती के बाद विंध्य विकास परिषद अध्यक्ष/जिला अधिकारी के भारतीय स्टेट बैंक शाखा विंध्याचल के खाते में रुपये जमा कर दिए गए।
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र मेले को देखते हुए मां विंध्यवासिनी मंदिर, काली खोह मंदिर एवं अष्टभुजा मंदिर में रखे दान पात्रों की खोलने की अनुमति जिलाधिकारी ने दी। राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 11 बजे दान पात्रों को खोला।
विज्ञापन
इसकी गणना शाम सात बजे तक हुई। नायब तहसीलदार उमेश चंद और श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक की मौजूदगी में दान पात्रों के रुपयों की गिनती के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। आठों दानपात्रों से 12 लाख 76 हजार 550 रुपये निकले। इस मौके पर विंध्य विकास परिषद के सदस्य राज मिश्रा लेखपाल एवं अमीन उपस्थित थे।
विज्ञापन