फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maa Annapurna will be seated near Rani Bhavani North Gate

Exclusive: काशी विश्वनाथ धाम में रानी भवानी उत्तरी गेट के पास विराजेंगी मां अन्नपूर्णा, सीएम योगी करेंगे प्राणप्रतिष्ठा

Sat, 06 Nov 2021 11:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 06 Nov 2021 11:19 AM IST
सार

वाराणसी में मां अन्नपूर्णा का विशेष महत्व है। माता अन्नपूर्णा की एक प्रतिमा करीब सौ साल पहले चोरी हुई थी। यह प्रतिमा कनाडा में मिली। जिसे अब फिर से बनारस लाया जा रहा है।

 

विज्ञापन
Maa Annapurna will be seated near Rani Bhavani North Gate
मां अन्नपूर्णा के स्वागत के लिए सजेगा बाबा का धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनाडा से भारत आई मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा काशी विश्वनाथ धाम में विराजेंगी। काशी विश्वनाथ धाम के ईशान कोण में रानी भवानी उत्तरी गेट के बगल में माता की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। माता के मंदिर का भी उसी स्थान पर निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर 15 नवंबर को प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा करेंगे। इसके साथ ही बाबा के धाम में माता अन्नपूर्णा के तीन-तीन विग्रह हो जाएंगे। मां अन्नपूर्णा के स्वागत और मंदिर निर्माण की तैयारियां विश्वनाथ धाम में चल रही हैं।
विज्ञापन


मां अन्नपूर्णा के लिए रानी भवानी उत्तरी गेट के बगल में मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर परिक्षेत्र के ईशान कोण में ही निर्मित मंदिर में माता की प्रतिमा विराजमान होंगी। मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा 11 नवंबर को दिल्ली से चलकर 14 नवंबर को काशी आएगी।
विज्ञापन

पढ़ेंः अन्नकूट पर सजी अन्नपूर्णा की नगरी: विश्वनाथ मंदिर में बना मिठाइयों का शिवालय, काशी के देवालयों में दर्शन को उमड़े लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी में होगा मां का भव्य स्वागत
14 नवंबर की रात्रि में मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा का रात्रि विश्राम पिंडरा में होगा। एसडीएम पिंडरा माता की प्रतिमा का स्वागत पिंडरा में करेंगे। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट 15 नवंबर को माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराएंगे। नगर भ्रमण करने के उपरांत मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेगी जहां सीएम योगी आदित्यनाथ माता की प्रतिमा की अगवानी करेंगे।
पढ़ेंः दीपों की सुनहरी आभा से दमक उठी बाबा विश्वनाथ की नगरी, घरों से घाट तक रोशन हुए दीप, देखें तस्वीरें

मंदिर परिक्षेत्र में पहुंचने के बाद प्रतिमा के पूजन और प्राण प्रतिष्ठा के विधि-विधान संपन्न होंगे। सीएम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे और इसके बाद यह आम श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए उपलब्ध होंगी। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंदिर परिक्षेत्र में माता के मंदिर का निर्माण चल रहा है। धाम के ईशान कोण में ही माता की प्रतिमा स्थापित होगी।
पढ़ेंः कनाडा से आ रही मूर्ति: मां अन्नपूर्णा के स्वागत के लिए सजेगा बाबा का धाम, 15 को सीएम योगी करेंगे प्राणप्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed