{"_id":"5fb3c69d8ebc3e9bcc42d66a","slug":"maa-annapurna-will-also-give-online-darshan-to-devotees","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मां अन्नपूर्णा अब भक्तों को देंगी ऑनलाइन दर्शन, इस दिन से मंदिर प्रबंधन कर सकता है शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मां अन्नपूर्णा अब भक्तों को देंगी ऑनलाइन दर्शन, इस दिन से मंदिर प्रबंधन कर सकता है शुभारंभ
Wed, 18 Nov 2020 12:02 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
मां अन्नपूर्णेश्वरी का भव्य स्वरूप
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ के बाद उनकी प्राणवल्लभा मां अन्नपूर्णेश्वरी भी अपने भक्तों को ऑनलाइन दर्शन देंगी। देश-विदेश से श्रद्धालु घर बैठे ही माता के दर्शन और पूजन कर सकेंगे। संभावना है कि कार्तिक पूर्णिमा से ऑनलाइन दर्शन की शुरूआत हो जाएगी।
विज्ञापन
श्रीकाशी अन्नपूर्णा मठ-मंदिर इसकी शुरुआत कार्तिक पूर्णिमा से करने जा रहा है। मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी ने बताया कि देश-विदेश के श्रद्धालुओं की मांग पर यह इंतजाम किया जा रहा है। श्रद्धालु मंदिर की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करा सकेंगे। तय तिथि व समय पर पुजारी उनको दर्शन व पूजन कराएंगे। सोशल मीडिया के जरिए भी यजमानों को माता के दर्शन का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
आनलाइन पूजा के बाद डाक से प्रसाद भी भेजा जाएगा। इस बार धनतेरस से लेकर दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट तक स्वर्ण अन्नपूर्णेश्वरी के चार दिनी दर्शन के दौरान डाक से अन्न-धन का प्रसाद भेजने की व्यवस्था में सफलता के बाद मंदिर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। बाबा विश्वनाथ के मंदिर में ऑनलाइन दर्शन-पूजन की व्यवस्था पहले से ही जारी है।
विज्ञापन