फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lumpy virus cases in Varanasi Cows are getting sick in the evening big grains coming out in the morning

वाराणसी में लंपी वायरस की दस्तक: शाम को गायें हो रहीं बीमार, सुबह निकल रहे शरीर में बड़े-बड़े दाने

Fri, 23 Sep 2022 07:29 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 23 Sep 2022 07:29 AM IST
सार

हरहुआ और अराजीलाइन विकास खंड के वरुणा तटीय इलाके के गांवों में गायों में लंपी वायरस जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। कुछ पशुपालक इसे दैवीय प्रकोप मान कर पूजा पाठ कर रहे हैं तो कुछ लोग गायों का इलाज करवा रहे हैं।

विज्ञापन
Lumpy virus cases in Varanasi Cows are getting sick in the evening big grains coming out in the morning
लंपी स्किन रोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कई राज्यों में पशुओं की गंभीर बीमारी का रूप ले चुकी लंपी वायरस की आहट अब वाराणसी में भी देखने को मिल रही है। हरहुआ और अराजीलाइन विकास खंड के वरुणा तटीय इलाके के गांवों में गायों में लंपी वायरस जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। कुछ पशुपालक इसे दैवीय प्रकोप मान कर पूजा पाठ कर रहे हैं तो कुछ लोग गायों का इलाज करवा रहे हैं। हालांकि पशु चिकित्सकों का कहना है कि इस तरह की बीमारी को हम लंपी वायरस से ग्रसित नहीं कह सकते, पशुपालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

हरहुआ ब्लाक के कोईराजपुर गांव में पशुपालक गामा यादव की एक, विपत यादव की दो, कांता यादव की तीन, ललपत यादव की दो, प्रदीप सिंह की एक, विपत सिंह की एक सहित कई गायों में लंपी वायरस जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

पशुपालकों ने बताया कि पहले दिन गाय को बुखार आया और उसकी आंखों से पानी टपकने लगा। दूसरे दिन शरीर पर दाने निकलने लगे जो देखते ही देखते बड़े हो गए। कई गायों के पैर में भी समस्या है, जिससे गायें चल नहीं पा रही हैं। ऐसे में पशुपालकों का कहना है कि ये लंपी वायरस के लक्षण हैं। बृहस्पतिवार को हरहुआ ब्लाक के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष वर्मा अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे और पशुपालकों को जागरूक करने के साथ ही आइवरमैक्टिन व अन्य दवाओं का वितरण किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Lumpy virus cases in Varanasi Cows are getting sick in the evening big grains coming out in the morning
Lumpy Skin Virus Disease - फोटो : सोशल मीडिया
इन गांवों में बीमार हैं गायें
हरहुआ ब्लाक के कोईराजपुर, दासेपुर, हरहुआ, पश्चिमपुर, चमाव, भगतुपुर, अनौरा, औसानपुर, करोमा तथा अराजीलाइन ब्लाक के लोहरापुर सहित अन्य गांवों में यह बीमारी फैल चुकी है।

लंपी से संबंधित अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है। शहरी क्षेत्र से विभाग के कंट्रोल रूम में कुछ फोन कॉल लंपी रोग के संबंध आए थे। इसकी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल लंपी से बचाव के लिए 50 हजार टीका मिला है। इसमें गो शालाओं की 10 हजार पशुओं को लगाया जा चुका है। - डॉ आरके सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed