{"_id":"60a648778ebc3e7fc91e0ab0","slug":"lucknow-university-vice-chancellor-prof-alok-kumar-rai-will-be-vice-chancellor-of-sampurnanand-sanskrit-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रो. आलोक राय बने संपूर्णानंद विवि के कार्यवाहक कुलपति, कुलाधिपति ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. आलोक राय बने संपूर्णानंद विवि के कार्यवाहक कुलपति, कुलाधिपति ने जारी किया आदेश
Thu, 20 May 2021 05:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 20 May 2021 05:01 PM IST
सार
कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि अगले आदेश तक प्रो. आलोक कुमार राय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति होंगे।
विज्ञापन
प्रो.आलोक कुमार राय
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को सौंपा गया है। गुरुवार को कुलाधिपति ने इसका आदेश भी जारी कर दिया। कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में नियमित कुलपति की नियुक्ति में कुछ और समय लगने की संभावना है। ऐसे में नियमित कुलपति की नियुक्ति होने या अग्रिम आदेश जो भी पहले हो प्रो. आलोक कुमार राय अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति पद के दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
प्रो. आलोक कुमार संस्कृत विश्वविद्यालय में 23 या 24 मई को कार्यभार ग्रहण सकते हैं। संस्कृत विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल का तीन वर्षों का कार्यकाल 23 मई को पूरा हो रहा है। संस्कृत विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। अध्यापकों का मानना था कि कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ सकता है। करीब एक साल तक कोरोना काल रहा। इसके बावजूद उन्होंने तीन साल में विश्वविद्यालय के उत्थान के लिए काफी बेहतर कार्य किए।
विज्ञापन