{"_id":"5ee78641d683c240597c027c","slug":"lt-grade-teacher-recruitment-examination-accused-surrenders-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षाः पेपर लीक मामले के आरोपी ने किया समर्पण, छह आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षाः पेपर लीक मामले के आरोपी ने किया समर्पण, छह आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
Mon, 15 Jun 2020 08:01 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 15 Jun 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
court
- फोटो : court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले के आरोपी विनोद कुमार शर्मा ने सोमवार को वाराणसी में विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तृतीय पुष्कर उपाध्याय की अदालत में समर्पण कर दिया।
आरोपी ने अधिवक्ता अनुज यादव और विपिन शर्मा के जरिए कोर्ट में दिए गए आवेदन में कहा कि उसे चोलापुर थाने की पुलिस पेपर लीक मामले में तलाश कर रही है। चंदौली के मुगलसराय क्षेत्र स्थित उसके घर पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। ऐसे में उसे न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया जाए।
अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया और जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 18 जून की तिथि नियत कर दी। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 के पेपर लीक मामले का खुलासा एसटीएफ ने पिछले साल किया था। प्रकरण को लेकर एसटीएफ लखनऊ के निरीक्षक ने नौ लोगों के खिलाफ 28 मई 2019 को चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज कराने के बाद से अब तक कोलकाता निवासी प्रिटिंग प्रेस मालिक कौशिक कुमार कर, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी विनोद का नाम विवेचना में सामने आया और उस पर लीक पेपर अभ्यर्थियों को बेचने का आरोप है।