फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Loot of many lakhs from gold trader with weapons in varanasi police engaged in search

Varanasi: असलहा सटाकर स्वर्ण व्यवसायी से लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 19 Dec 2022 11:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Dec 2022 11:07 PM IST
सार

वाराणसी के सिहुलिया में पेट्रोल पंप के समीप स्वर्ण व्यवसायी के साथ असलहा सटाकर बदमाशों ने लूट को अंजाम दे दिया। पीड़ित के अनुसार चार की संख्या में आये बदमाशों ने 65000 नकदी और करीब 30 ग्राम सोने के जेवर लूट लिए।

विज्ञापन
Loot of many lakhs from gold trader with weapons in varanasi police engaged in search
लूट की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र अंतर्गत सिहुलिया पेट्रोल पंप के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने असलहा सटाकर स्वर्ण व्यवसायी से लाखों के जेवरात और नकदी लूट लिए। घटना की सूचना मिलने पर चोलापुर पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। 

विज्ञापन


देर रात पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन भी घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जौनपुर जिले के पतरही चंदवक निवासी व्यवसायी रमाशंकर सेठ के साथ घटना उस समय हुई जब वह दुकान बंदकर घर लौट रहे थे। रमाशंकर सेठ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी हाजीपुर में आभूषण की दुकान है।

विज्ञापन

बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका

सोमवार  शाम वह दुकान बंद कर बाइक से घर पतरही जा रहा था। इसी दौरान सिहुलिया में पेट्रोल पंप के समीप दो अलग-अलग बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद असलहे से भयभीत कर 65 हजार नकदी और करीब 30 ग्राम सोने के जेवर बाइक की डिग्गी से लूट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेवर की कीमत करीब एक लाख 40  हजार थी। पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने कहा कि लूट की घटना के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम गठित कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed