फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   loot in varanasi at two places RS 70 thousand looted from petrol pump salesman and 56 thousand from truck driver

बनारस में दो जगहों पर लूट: असलहा सटाकर पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 64 हजार और ट्रक चालक से 56 हजार की लूट

Thu, 31 Mar 2022 01:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 31 Mar 2022 01:06 PM IST
सार

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में बीती रात दो जगहों पर लूट हुई। पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 64  हजार जबकि रिंग रोड के समीप ट्रक चालक से 56 हजार लूट लिए गए।

विज्ञापन
loot in varanasi  at two places RS 70 thousand looted from petrol pump salesman and 56 thousand from truck driver
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

तमाम सख्ती के बाद भी वाराणसी में बदमाशों पर पुलिस की हनक नहीं दिख रही है। विगत दिनों में लूट और छीनैती की कई घटनाएं सामने आईं हैं। बीती रात भी दो जगहों पर लूट की एक वारदात को अंजाम दिया। मिर्जामुराद स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 64  हजार जबकि रिंग रोड के समीप ट्रक चालक से 56 हजार लूट लिए गए। दोनों ही वारदातों को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया।

विज्ञापन


दो-दो जगह लूट की घटना से पुलिस हलाकान है। मामले की जांच जारी है। सीसी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। मिर्जामुराद क्षेत्र के भीखीपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन को बुधवार रात असलहा से आतंकित कर चार बदमाशों ने 64 हजार रुपये लूट लिया। दो बाइक से पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने पहले पेट्रोल भरवाया फिर वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन

दो बाइक पर पहुचे पांच नकाबपोश बदमाश

थाना अंतर्गत गौर मधुकर शाहपुर स्थित भारत पेट्रोलियम का पंप है। पंप के प्रबंधक वरुण कुमार मिश्रा के अनुसार रात लगभग पौने दो बजे सफेद रंग की अपाचे गाड़ी और लाल रंग की दूसरी गाड़ी से चार युवक पंप पर पहुंचे और बाइक में पेट्रोल भरवाया। गमछा से मुंह बांधे युवक जाने के बाद फिर दोबारा पहुंचे असलहा निकालकर बेनीपुर निवासी सेल्समैन सुभाष चंद्र पटेल से बिक्री के 64700 रुपये लूटकर प्रयागराज की ओर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ही लूट की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची खजुरी चौकी की पुलिस ने आसपास इलाकों में बदमाशों की खोजबीन की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। प्रबंधक की तहरीर के आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की मिर्जामुराद पुलिस खोजबीन कर रही है। 

 ट्रक ड्राइवर से 56 हजार की लूट, पुलिस मान ही संदिग्ध
हरपुर गांव स्थित रिंगरोड अंडरपासिंग पर सोनभद्र निवासी ट्रक चालक कैलाश ने पुलिस को सूचना दी कि बदमाशों ने 56 हजार लूट लिया। हालांकि इस घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है। मिर्जामुराद पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर ड्राइवर से पूछताछ में मामला संदिग्ध लगा।

चुनार निवासी ट्रक मालिक शिवाकांत पांडेय से भी घटना के बारे में जानकारी ली गई, मालिक ने चालक कैलाश को 30 हजार रुपये दिए थे। तीन बार की पूछताछ में अलग-अलग घटनाक्रम चालक ने बताया। इस आधार पर लूट की घटना फर्जी साबित हुई।

बनारस में जारी लूट का सिलसिला, लुटेरों के लिए सेफजोन बना रिंग रोड

हाईवे पर घटना को अंजाम देकर लुटेरे रिंग रोड से प्रयागराज और गाजीपुर की ओर भाग जा रहे हैं। रोहनिया, मिर्जामुराद और जंसा में पिछले माह हुई लूट, छिनैती, चोरी की कई घटनाओं को पुलिस अब तक नहीं खोल सकी है। रिंग रोड पर 28 नवंबर 2021 को परमपुर पुलिस चौकी के पास बाइक सवार बदमाशों ने असलहे की मुठिया से घायलकर वाहन चालक सूरज बली व खलासी इस्लाम से 30000 रुपये लूटा था। अब तक पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी।

रिंग रोड स्थित हरसोस गांव के पास आठ दिसंबर 2021 को रिलायंस कंपनी के कर्मचारी विकास सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने असलहा से आतंकित कर दस हजार रुपये लूटा था। जंसा पुलिस पिकेट से चंद कदम की दूरी पर 12 मार्च 2022 को दिनदासपुर निवासी सोनू विश्वकर्मा का मोबाइल लूट लिया गया था। वहीं 24 दिसंबर को चौखंडी रेलवे क्रासिंग के पास हाथी बाजार निवासी आकाश गुप्ता के साथ लूट हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed