फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Loot at anuj indane gas agency in tarwan azamgarh

दिनदहाड़े बदमाशों ने गैस एजेंसी को बनाया निशाना, तमंचे के दम पर लूटे डेढ़ लाख

Sun, 05 Jan 2020 04:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 05 Jan 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Loot at anuj indane gas agency in tarwan azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने गैस एजेंसी को निशाना बनाया। तमंचे की नोक पर बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूट ले गए।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के कम्हरिया बाजार में स्थित अनुज इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार की दोपहर दो बाइक पर सवार पांच बदमाश पहुंचे। एजेंसी पर मौजूद मालिक के बेटे और नौकर को कई थप्पड़ जड़ते हुए असलहा सटा दिया। कैश बॉक्स में मौजूद करीब 1.50 लाख रुपये, लैपटाप और सीसीटीवी से जुड़ी हार्डडिस्क लेकर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुए इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


तरवां थाने के कम्हरिया गांव निवासी अरविंद सिंह पैक्सफैड आजमगढ़ में जेई हैं। अरविंद सिंह कम्हरिया बाजार में अनुज इंडेन गैस एजेंसी खोले हुए हैं। आफिस और गोदाम लगभग आसपास है। रविवार की दोपहर एजेंसी पर अनुज सिंह पुत्र प्रमोद सिंह और नौकर राहुल पुत्र हीरा मौजूद थे। राहुल तरवां थाने के महोली गांव का निवासी है। वह यहां काफी दिनों से काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर को दो बाइक पर सवार पांच बदमाश पहुंचे। दो बदमाश एजेंसी के बाहर अपनी बाइक के पास खड़े होकर इधर-उधर की लोकेशन लेने लगे, जबकि तीन बदमाश भीतर घुस गए। अंदर घुसते ही बदमाशों ने असलहा निकालकर अनुज और राहुल के कनपटी पर सटा दिया। इस दौरान दोनों को कई चाटा मारते हुए कैसबाक्स में मौजूद करीब 1.50 लाख रुपये नगद, लैपटाप और सीसीटीवी कैमरे की हार्डडिस्क लेकर फरार हो गए।

उनके जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाते हुए घर वालों को सूचना दी, तो हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक तरवां और डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची।

मौका मुआयना के बाद पुलिस पीड़ित पक्ष को लेकर थाने चली गई। घटना की रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज हो सकी है, ना ही देर शाम तक कोई बड़ा आलाधिकारी ही मौके पर पहुंच सका था। स्थानीय थाने की पुलिस अपने स्तर से छानबीन करमें जुटी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed