{"_id":"6662b6ff669b7e72660fcc58","slug":"lok-sabha-election-samajwadi-party-leater-dharmendra-yadav-visited-kashi-vishwanath-dham-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: सांसद धर्मेंद्र पहुंचे विश्वनाथ धाम, अयोध्या और काशी को लेकर BJP पर किया सियासी तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: सांसद धर्मेंद्र पहुंचे विश्वनाथ धाम, अयोध्या और काशी को लेकर BJP पर किया सियासी तंज
Fri, 07 Jun 2024 01:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:00 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में आठ एमएलए, तीन एमएलसी, तीन मंत्री, मेयर की भारी भरकम फौज के बावजूद नरेंद्र मोदी के कम मार्जिन से जीत के सवाल पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने विकास के नाम पर इतिहास से भी प्राचीन शहर काशी की धरोहरों से खिलवाड़ किया, उन्हें नष्ट किया, यह काशी की जनता का अपमान है। जनता ने पीएम मोदी की जीत का अंतर कम कर अपने अपमान का बदला ले लिया है।
विज्ञापन
पूजन के दौरान अपनी पत्नी के साथ धर्मेंद्र यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ से नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने शुक्रवार की सुबह काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचकर बाबा का विधि विधान से दर्शन-पूजन व जलाभिषेक किया। इसके साथ ही कालभैरव मंदिर व महामृत्युंजय मंदिर में शीश नवाया।
विज्ञापन
इस मौके पर सयुस के प्रदेश महासचिव किशन दीक्षित ने धर्मेंद्र यादव को बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी की तस्वीर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व गुरुवार की रात धर्मेंद्र यादव वाराणसी सपरिवार पहुंचे। उन्होंने रात में ही संकट मोचन मंदिर पहुँचकर हनुमान जी का दर्शन पूजन करने के बाद दुर्गाकुंड मंदिर में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों में से समाजवादी पार्टी द्वारा 37 सीटें जीतकर इतिहास रचने के सवाल पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इस बार यूपी में जनता के मुद्दों पर चुनाव हुआ। जनता ने अपने मुद्दे पर मतदान किया और उत्तर प्रदेश में बीजेपी की बड़ी हार हुई।
उन्होंने कहा कि जनता ने ये फैसला देश को बचाने, संविधान को बचाने एवं आरक्षण बचाने के लिए दिया है। अयोध्या में बीजेपी की हार पर धर्मेंद्र ने कहा, मैं अयोध्या के लोगों को धन्यवाद देता हूं। राज्य सरकार ने अयोध्या में लोगों के साथ अन्याय किया है। उनकी ज़मीन ली गई। उन्हें सही तरीक़े से मुआवाजा नहीं मिला। लोग सरकार से दुखी थे। उनकी परेशानियों को हल करने में सरकार नाकाम रही।