फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election DM Varanasi coming for vote Unique appeal of voting

LS Polls: हैलो... मैं वाराणसी DM ऑफिस से बोल रहा हूं, मतदान करने आ रहे हैं न; पढ़ें- वोटिंग की अनोखी अपील

Mon, 27 May 2024 07:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 27 May 2024 07:22 PM IST
सार

Lok Sabha Election: वाराणसी जिले में 3914 बूथ हैं, इन सभी बूथों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। इसके अलावा 850 मॉडल बूथ हाेंगे। बूथों पर छाया, पेयजल सुविधाएं मौजूद रहेंगी। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की मदद से टोलियां बनाई गई हैं। जो लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। गांव में टोलियों को गलियां बांट दी गई हैं, ताकि अधिक से अधिक मतदाता मतदान करने पहुंचे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election DM Varanasi coming for vote Unique appeal of voting
जिलाधिकारी एस. राजलिंगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैलो मैं वाराणसी डीएम कार्यालय से बोल रहा हूं। आप मतदान करने आ रहे हैं न, यह आपका अधिकार है। एक जून को मतदान है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अनूठी पहल की गई है। वाराणसी से बाहर रहने वाले मतदाताओं को फोन किया जा रहा है। अब तक करीब दो लाख मतदाताओं को फोन किया जा चुका है।

विज्ञापन


सीडीओ हिमांशु नागपाल ने बताया कि मुंबई, दिल्ली, नोएडा, बंगलूरू, गुरुग्राम, आगरा, गांधीनगर, हैदराबाद समेत अन्य शहरों में रहने वाले मतदाताओं को कॉल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


बताया कि पचास हजार से अधिक लोगों ने हां कर दिया है और आश्वासन दिया है कि वह आएंगे। ऐसे लोगों को दोबारा भी फोन कर याद दिलाया जा रहा है। कहा कि कोई लक्ष्य नहीं रखा गया है, हमारा प्रयास हर बूथ पर हर मतदाता मतदान करने पहुंचे। हम मतदाता को बूथ पर बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 लाख अभिभावकों के करा चुके हस्ताक्षर
सीडीओ ने बताया कि स्कूलों से संपर्क कर बच्चों के माध्यम से माता-पिता का शपथ पत्र भरवाया गया है। उन्होंने हर हाल में मतदान की बात कही है। ऐसे करीब 11 लाख शपथ पत्र जिला प्रशासन के पास है। ऐसे लोगों को सम्मानित भी किया गया है। 120 से अधिक अपार्टमेंट में टीम ने संपर्क किया है। वहां से दिक्कत यह आती है हमेशा कि तरह उन्हें बूथ का पता नहीं होता है। उन्हें बूथ नंबर बताया जा रहा है।


गर्भवती, बुजुर्ग को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन
गर्भवती व बुजुर्ग मतदाताओं को लाइन में नहीं लगना होगा। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से एक पास जारी किया जा चुका है। वह मतदान केंद्र पर जाकर बिना लाइन में लगे मतदान कर सकेंगे। इसी तरह की सुविधा दिव्यांगों के लिए की गई है। वृद्ध, गर्भवती और दिव्यांगों के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था भी की गई है। उन्हें घर से लेने और छोड़ने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed